तेजी से पैर पसार रहा कोरोना: कल की तुलना में आज फिर बढ़े मामले, 56 लोगों की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 अप्रैल 2022। देश में एक बार फिर से कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमण की तेज रफ्तार ने देशभर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के  2380 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 313 अधिक है। इस दौरान 56 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1231 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या भी बढ़कर13,433 हो गई जो कि चिंता का विषय है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,22,062 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल 4,25,14,479 लोग स्वस्थ भी हुए।

तीन महीने बाद आर-वैल्यू 1 से ऊपर
देश में कोरोना की आर वैल्यू पिछले तीन महीने में पहली बार एक से ऊपर रही। जानकारी के मुताबिक यह संक्रमण को लेकर बढ़ते हुए खतरे का संकेत है। बता दें कि आर वैल्यू संक्रमण प्रसार दर होती है। यह दर्शाती है कि संक्रमण कितनी तेजी से फैल रहा है।

कल 66 फीसदी बढ़े थे मामले
बता दें कि बीते बुधवार को मंगलवार की तुलना में 66 फीसदी अधिक केस सामने आए थे। बुधवार के आंकड़े के अनुसार कुल संक्रमितों की संख्या 2067 थी जो कि मंगलवार की तुलना में 820 अधिक यानी 66 फीसदी अधिक थी।
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन मामलों में वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में 1009 नए संक्रमित मिले हैं। 314 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। चिंताजनक बात ये है कि एक मरीज की मौत भी हुई है। राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 2641 हो गई है। साथ ही संक्रमण दर 5.7 फीसदी हो गई है। मंगलवार को 632 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे।

महाराष्ट्र में भी बढ़े मामले
देश के सबसे अधिक कोरोना महामारी प्रभावित रहे महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 162 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 690 हैं, इसमें मुंबई के 415 मामले भी शामिल हैं। 

Leave a Reply

Next Post

विपिन कौशिक अभिनीत "लव इन यूक्रेन" का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 21 अप्रैल 2022। एक ऐसे देश में जहां नाटक, रोमांच और प्रेम कहानियां लोगों के जीवन का सबसे प्रमुख हिस्सा हैं, वहां भावपूर्ण और रोमांटिक सामग्री की आपूर्ति अधिक होनी चाहिए। इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं ने भावनात्मक, मनमोहक और दिल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं