सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रदर्शन पर सुनवाई टली

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले मेट्रो-ट्रेन सेवाएं बंद करने, इंटरनेट बाधित करने और लोगों को हिरासत में लेने से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई 15 अक्टूबर तक टाल दी है। कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि सुनवाई करने वाली बेंच के जज जस्टिस वी. मोहना की तबीयत खराब होने के कारण यह फैसला लिया गया।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केंद्र सरकार का जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। उन्होंने बताया कि एफिडेविट तैयार है, लेकिन उसमें कुछ और जानकारी जोड़ी जानी है। कोर्ट ने समय बढ़ाते हुए केंद्र को हलफनामा याचिकाकर्ताओं के वकील को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के विरोध में प्रदर्शन बुलाया था। दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। इस दौरान पुलिस ने शहर में बैरिकेडिंग की थी। 45 मेट्रो स्टेशन बंद थे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।

2 याचिकाएं दाखिल की गई थीं

याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि 9 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया था कि प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो और यहां आने वाली ट्रेनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक न लगाई जाए। इसके बावजूद शनिवार को कोर्ट के आदेश का उल्लंघन हुआ। इस पर इसके बाद कोर्ट ने रविवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली के अधिकारियों को नोटिस जारी कर मंगलवार तक जवाब मांगा था। कोर्ट ने कहा था कि मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलनी चाहिए। इंटरनेट बाधित नहीं होना चाहिए और लोगों की आवाजाही नहीं रोकी जानी चाहिए। सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर 2 याचिकाएं दाखिल की गई थीं। जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहन की बेंच ने इस पर सुनवाई की। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सरकार और दिल्ली पुलिस का पक्ष रखा। वहीं, एडवोकेट कपिल सिब्बल, गोपाल शंकरनारायणन, मेनका गुरुस्वामी, संजय हेगड़े, शोएब आलम और शादान फरासत ने याचिकाकर्ताओं का पक्ष रखा।

10 अक्टूबर: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी ने SIR के विरोध में और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को धरने का ऐलान किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रदर्शन रोक दिया था। पार्टी की टॉप लीडरशिप अभिजीत दीपके,सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान से ही हिरासत में ले लिया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तीनों को रविवार सुबह करीब 10 बजे रिहा करने का आदेश दिया था। तीनों 23 घंटे पुलिस कस्टडी में रहे। वहीं अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और 2 पूर्व सीएम समेत 7000 लोगों को भी हिरासत में लिया था। दो जगह पथराव भी हुआ था, जिसमें पुलिस के 7 जवान घायल हुए थे।

Leave a Reply

Next Post

गिल 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने

शेयर करेमेंस कैटेगरी में सबसे ज्यादा; विमेंस में शेफाली वर्मा को चुना गया इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2026। टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को सितंबर का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह पांचवीं बार है, जब गिल ने यह अवॉर्ड […]

You May Like

गिल 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने....|....सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रदर्शन पर सुनवाई टली....|....पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरी, 6 की मौत....|....छत्तीसगढ़ में बस सफर महंगा: किराए में 40% तक बढ़ोतरी....|....पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर छात्रा से 90 हजार की ठगी....|....अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस....|....ऑनलाइन रिफंड के नाम पर साइबर ठगों का नया पैंतरा....|....खुबानी और अखरोट के बगीचे मिट्टी में जमा करते हैं ज्यादा कार्बन....|....बोर्ड परीक्षाओं के ठीक बाद हो सकते हैं चुनाव....|....माइकल जॉर्डन की जर्सी 133 करोड़ रुपये में बिकी