जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण बनी खतरनाक स्थिति, सड़क पर फिसलने लगीं गाड़ियां, यातायात हुआ प्रभावित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 09 दिसंबर 2024। जम्मू-कश्मीर में रविवार को बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है, जिससे सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। बर्फबारी के बाद घाटी के ज़्यादातर हिस्सों में तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। इस बर्फबारी के कारण स्थिति काफी खतरनाक हो गई है। यहां पर पर्यटकों की गाड़ियां फिसलते हुए दिखाई दे रही हैं। गनमीत यह है कि अभी तक किसी हादसे की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।बर्फबारी के कारण कश्मीर के जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाली मुगल रोड पर एहतियात के तौर पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इसके अलावा, कश्मीर को लेह से जोड़ने वाला सिंथन मार्ग और किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग भी बंद कर दिए गए हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस कश्मीर की ओर पर्यटकों और यात्रियों को यात्रा एडवाइजरी फालो करते हुए ट्रैवल करने की सलाह दी है। वहीं बंगस घाटी में सुबह से शुरू हुआ बर्फबारी का सिलसिला रुक-रुक जारी रहा।

Leave a Reply

Next Post

मुर्शिदाबाद: घर में बम बनाने के दौरान हुआ विस्फोट, 3 की मौत्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुर्शिदाबाद 09 दिसंबर 2024। मुर्शिदाबाद जिले के सागरपाड़ा थाना क्षेत्र के खयेरतला गांव में रविवार रात एक घर में जोरदार बम धमाका हुआ, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। यह धमाका कथित तौर पर उस घर में बम बनाने के दौरान हुआ था, जो […]

You May Like

वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज