इटौंजा में बड़ा हादसा, मुंडन कराने जा रहे लोग ट्रॉली सहित तालाब में डूबे, 10 की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 26 सितंबर 2022। लखनऊ के इटौंजा के असनहा गद्दीपुरवा में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में मुंडन कराने जा रहे लोगों सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई। हादसे में सभी डूब गये। जिलाधिकारी लखनऊ ने अब तक 10 मौतों की पुष्टि की है। पुलिस ने गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। कई शव बाहर निकाले गए हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है। मृतकों में आठ महिलाएं दो बच्चे शामिल है। मृतकों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से चार-चार लाख की सहायता देने की घोषणा की गई है।

सीतापुर के अटरिया स्थित तिकौली गांव के चुन्नीलाल उर्फ चुन्नन के बेटे का मुंडन संस्कार था। नवरात्रि के पहले दिन इटौंजा के ऊनई देवी मंदिर में मुंडन होना था। इसके लिए पूरा परिवार रिश्तेदारों व परिचितों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मंदिर जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली असनहा के गद्दीपुरवा गांव के पास पहुंची थी। इसी बीच बेहटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे सड़क किनारे बड़े तालाब में जा गिरी। 

चीखों में बदल गया मंगलगान 
ट्रॉली में सवार होकर बेटे का मुंडन कराने नवरात्रि के पहले दिन पूरा कुनबा जा रहा था। ट्रॉली पर सवार महिलाएं देवी गीत और मुंडन से जुड़े मंगलगीत गा रही थीं। सभी को आस थी कि अब मंदिर में पहुंचकर नवरात्रि के पहले दिन माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद मुंडन संस्कार करायेंगे। मां की पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद ग्रहण कर घर पर शुभता का संदेश लेकर जाएंगे लेकिन सभी के मंगलगान पर ट्रक चालक की लापरवाही भारी पड़ गई। मंगलगीत अचानक चीखों में बदल गया। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। राहत व बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम लगाई गई है। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को तलाशने का काम किया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिसकर्मी, राहत व बचाव टीम और ग्रामीण मौजूद हैं।

हादसे के शिकार लोगों के नाम
सीतापुर के अटरिया स्थित तिकौली के चुन्नीलाल उर्फ चुन्नन के बेटे के मुंडन में एक ही ट्रॉली में सवार होकर 46 लोगों के जाने की बात सामने आई है। इसमें अभिषेक मौर्या, अंशिका मौर्या, शिवा मौर्या, लक्ष्मी मौर्या, अश्विनी चौरसिया, मनीष अवस्थी, सुमन , मीरा चौरसिया, किरन, अनन्या , शिवांश, अंशिका, विमला, राबिया, साजिदा, सुषमा, उर्मिला,  आरती मौर्या, अंजलि, अर्पित मौर्या, आशुतोष, नीतू,अनिकेत, सलोनी, रामरती, प्रिया, पुष्पा गुप्ता, कमला, कृषिका, तान्या, दिव्यांका, जूही, सुमन, पूजा शामिल हैं। पुलिस ने चार शव बाहर निकाला है। वहीं एक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Next Post

अनिल अंबानी को बड़ी राहत, टैक्स चोरी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिलहाल लगाई रोक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 26 सितंबर 2022। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 420 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने आयकर विभाग को 17 नवंबर तक अनिल अंबानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करने को कहा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं