भारतीय नागरिकता पाने का इंतजार कर रहे हैं 7306 पाकिस्तानी, चीन के लोगों ने भी दिया आवेदन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 दिसम्बर 2021 । बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक भारतीय नागरिकता पाने का इंतजार कर रहे हैं। ये जानकारी भारतीय गृह मंत्रालय ने संसद को दी। गृह मंत्रालय ने बताया कि 7306 पाकिस्तानी भारतीय नागरिकता पाने का इंतजार कर रहे हैं। गृह मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, भारतीय नागरिकता के लिए लंबित लगभग 70 प्रतिशत आवेदन पाकिस्तानियों के हैं। बुधवार को संसद सदस्य अब्दुल वहाब द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने कहा कि भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले 10,635 आवेदकों में से 14 दिसंबर, 2021 तक, 7,306 पाकिस्तान से थे।

चीन के 10 लोगों ने मागी भारत की नागरिकता

राज्यसभा सांसद अब्दुल वहाब ने भारत सरकार से पूछा था कि वर्तमान में भारतीय नागरिकता पाने के लिए कितने आवेदन आए हैं और वे किस देश से हैं। इन सवालों के जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने बताया कि अफगानिस्तान से 1,152 आवेदन लंबित हैं, इसके बाद 428 राज्यविहिन (जिसे कोई देश अपना नागरिक नहीं मानता) लोग हैं, श्रीलंका और यूएसए से 223, नेपाल से 189 और बांग्लादेश से 161 आवेदन पेडिंग हैं। मंत्री ने कहा कि चीन के 10 आवेदकों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था। 

4177 लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई

गौरतलब है कि भारतीय नागरिकता प्रदान करने की शक्ति गृह मंत्रालय के पास होती है जो विस्तृत सत्यापन और जांच के बाद आवेदन को मंजूरी देती है। हालांकि इन लंबित आवेदनों के अलावा केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि वर्ष 2016 से 2020 के दौरान कुल 4177 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Next Post

बलरामपुर जिले में बड़ी वारदात की तैयारी में थे माओवादी, सीआरपीएफ व पुलिस टीम ने सर्चिंग में बरामद किए सात IED

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बलरामपुर 22 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर बसे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नक्सली गतिविधियों फिर तेज होने लगी हैं। अति संवेदनशील समरीपाठ थाना क्षेत्र में माओवादी बड़ी वारदात की फिराक में थे, लेकिन सीआरपीएफ व पुलिस के जवानों ने उनके मंसूबों पर […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'