धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, IPL 2025 के लिए तैयारियां शुरू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धर्मशाला 03 मार्च 2025। आईपीएल के 2025 संस्करण को लेकर शैड्यूल जारी होने के बाद पंजाब किंग्स की टीम के खिलाड़ियों ने मैचों से पहले अभ्यास कर पसीना बहाना शुरू कर दिया है। रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने दोपहर बाद एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में अभ्यास कर खूब पसीना बहाया। पंजाब के खिलाड़ियों में प्रभ सिमरन सिंह, शशांक, भारतीय स्पिन गेंदबाजी के अनुभवी खिलाड़ी यजुवेंद्र चहल सहित करीब 10 खिलाड़ियों ने यहां अभ्यास किया। इस अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों ने पिच पर भी अभ्यास कर पिच का मिजाज जानने का प्रयास किया। इसके साथ ही एचपीसीए के खिलाड़ियों को भी पंजाब के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने का मौका मिला।

बताया जा रहा है कि सोमवार को भी पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र जारी रहेगा। वहीं इस सत्र के साथ ही पंजाब की टीम यहां अभ्यास मैच खेलेगी। हालांकि इन मैचों का आयोजन मौसम के हालात पर निर्भर करेगा, साथ ही यह मैच किसके साथ होगा, यह इसकी स्थिति भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। बता दें कि पंजाब किंग्स के लिए होम ग्राऊंड माने जाने वाले धर्मशाला स्टेडियम को इस साल 3 आईपीएल मैचों की मेजबानी मिली है। इन 3 मैचों में पंजाब की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के साथ भिड़ेगी।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो की सौगात, विष्णुदेव सरकार ने मुख्यमंत्री टॉवर योजना भी लाया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 03 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 25वां बजट पेश कर रहे हैं। ओपी चौधरी इस बार ‘GATI’ थीम पर बजट पेश कर रहे हैं। गति मतलब G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A अर्थ एक्सलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, T का अर्थ टेक्नोलॉजी और […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग