भीम आर्मी के राष्ट्रीय सचिव राकेश पासवान की हत्या पर बवाल, पशुपति पारस ने कहा- बिहार में लॉ एंड ऑर्डर फेल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

14 अप्रैल 2023। वैशाली में गुरुवार की शाम दलित सेना के राष्ट्रीय सचिव और भीम आर्मी के सक्रिय नेता राकेश पासवान की हत्या के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। शुक्रवार को राकेश पासवान के समर्थकों ने उनके शव को लालगंज बाजार में घुमाया और जमकर हंगामा किया। इस क्रम में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इस विरोध में रात में भी आक्रोशित लोगों ने लालगंज के तीन पुलवा चौक के पास कई दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी कर जमकर हंगामा किया था।

गुरूवार की शाम हुई थी हत्या
गुरुवार की शाम दलित सेना के राष्ट्रीय सचिव और भीम आर्मी के सक्रिय नेता राकेश पासवान की अज्ञात अपराधियों ने घर पर चढ़कर गोली मारकर कर उनकी हत्या कर दी थी। ग्रामीणों का कहना था कि बाइक पर सवार अपराधी उनके घर पर आएऔर उनसे बात किया। जाने के क्रम में उन्हें प्रणाम किया और गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।  

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा नीतीश जी का पुलिस प्रशासन पर पकड़ समाप्त  
दलित सेना के राष्ट्रीय सचिव राकेश पासवान के शव यात्रा में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी शामिल हुए। वह लालगंज के जहानाबाद बसंता घाट पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। उन्होंने बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है। उन्होंने बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने सारण सहित अन्य बैंक लूट और हत्या का हवाला देते हुए नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार जब से पार्टी बदलकर राजद के साथ गए हैं तब से उनकी प्रशासन पर से पकड़ समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि यह असहाय मुख्यमंत्री माने गये हैं। इसीलिए लगता है कि लॉ एंड ऑर्डर में सुधार नहीं होगा। उन्होंने रामनवमी में हुए दंगे को इंगित करते हुए सरकार को अक्षम बताया।उन्होने कहा कि मैंने केंद्र सरकार से यह मांग किया है कि इस मामले की जांच केन्द्रीय एजेंसी से कराई जाए।

Leave a Reply

Next Post

आबकारी नीति मामले में ईडी अदालत को झूठे सबूतों से गुमराह कर रही: केजरीवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 अप्रैल 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर आबकारी नीति मामले में अदालत को झूठे सबूतों से गुमराह करने का आरोप लगाया। दिल्ली विधानसभा में आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक