भारतीय फैंस को लगा झटका, कोहली के बाद इस दिग्गज क्रिकेटर ने T20 क्रिकेट से लिया संन्यास

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 जून 2024। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद विराट कोहली की तरह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को यह कहकर अलविदा कह दिया कि यह विदा लेने का सही समय है । कोहली ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में सात रन से मिली जीत के बाद इस प्रारूप से विदा ली। रोहित ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ यह मेरा भी आखिरी मैच था। विदा लेने का यह एकदम सही समय है। मैं हर हालत में खिताब जीतना चाहता था। इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।” उन्होंने कहा ,‘‘ मैं यही चाहता था और यह हो गया। मैं अपने जीवन में इसके लिये बहुत बेताब था। खुशी है कि इस बार हम जीत सके ।”

रोहित 2022 टी20 विश्व कप में भी कप्तान थे जब भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया था। इसके एक साल बाद 50 ओवरों के विश्व कप में रोहित की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गई। रोहित ने टी20 क्रिकेट में 159 मैच खेलकर 4231 रन बनाये जिसमें पांच शतक और 32 अर्धशतक शामिल है ।

Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा और लोकसभा में जोरदार हंगामे के आसार; सरकार और विपक्ष में इन मुद्दों पर होगी बहस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 जून 2024। लोकसभा और राज्यसभा कल कई मुद्दों पर सुनवाई के लिए तैयार है। यहां सोमवार को नीट परीक्षा में हुई धांधली, अग्निपथ पहल और महंगाई जैसे कई मुद्दों पर गरमागरम बहस देखने को मिलेगी। पेपर लीक मामले के अलावा विपक्ष बेरोजगारी का मुद्दा भी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं