नीविया सॉफ्ट फ्रेश बैच 2022 के विजेताओं की घोषणा हुई

Indiareporter Live
शेयर करे

-अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 अक्टूबर 2022। भारत के नंबर #1 भरोसेमंद स्किनकेयर ब्राण्‍ड* नीविया इंडिया ने देश के उभरते कंटेन्‍ट क्रिएटर्स की सराहना करते हुए, मुंबई में एक भव्‍य समारोह में नीविया सॉफ्ट फ्रेश बैच के दूसरे एडिशन के 60 विजेताओं की बेहद अपेक्षित सूची जारी की है। फैशनिस्‍टा, एंटरटेनर, स्‍पोर्टी और स्‍मार्टी जैसी शख्सियतों में दो महीने के कंटेन्‍ट क्रिएशन के बाद इस देशव्‍यापी डिजिटल इंफ्लूएंसर कॉन्‍टेस्‍ट का समापन हुआ! इसने आकांक्षी इंफ्लूएंसर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिये एक प्रमाणिक मंच दिया था। नीविया सॉफ्ट फ्रेश बैच के पहले एडिशन ने काफी रोमांच पैदा किया था, जबकि इस एडिशन को 120000 से ज्‍यादा एंट्रीज मिलीं, जोकि पहले एडिशन से 6 गुना ज्‍यादा थीं और इस प्रकार यह नई जनरेशन की लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय रहा! मौज पर एक इंटरैक्टिव फिल्‍टर के लिये अभिनव गठजोड़ भारतीय इंफ्लूएंसर्स के एक बड़े नेटवर्क तक पहुँच, जिसके पास ऐसी बड़ी ऑडियंस थी, जो ट्रेंड्ज़ और चुनौतियों को स्‍वीकार करती है। यह कैम्‍पेन मौज पर सात अलग भाषाओं में चलाया गया था- अंग्रेजी, हिन्‍दी, बंगाली, तमिल, तेलुगू, कन्‍नड़ और मलयालम और इस प्रकार यह भारत के विविधतापूर्ण यूजर्स तक पहुँचा। कॉन्‍टेस्‍ट में जनरेशन-जेड के कंटेन्‍ट क्रियेटर्स की अभूतपूर्व रूचि के साथ इस एडिशन में मेट्रो शहरों, जैसे मुंबई, दिल्‍ली, कोलकाता और बेंगलुरु से लेकर सूरत, पुणे, नागपुर, बिहार, उत्‍तराखण्‍ड, जम्‍मू एवं कश्‍मीर, आदि जैसे उभरते क्षेत्रीय बाजारों तक की व्‍यापक भागीदारी रही।

देशभर के विजेता एक भव्‍य समारोह के लिये मुंबई पहुँचे थे, जहाँ उनका नीविया इंडिया के साथ एक साल का कॉन्‍ट्रैक्‍ट हुआ है, जो इंफ्लूएंसर के तौर पर अपने सफर में उनकी मदद करेगा। 60 विजेताओं को बड़े इनाम मिले हैं, जैसे नीविया के डिजिटल विज्ञापनों में आना, रोहन श्रेष्‍ठ के साथ सेलेब-स्‍टाइल फोटोशूट, निजीकृत निवीय सॉफ्ट पैक्‍स, एक स्‍मार्टफोन और लिमिटेड-एडिशन का एक जैकेट! आयोजन में कंटेन्‍ट क्रिएशन की कई अनोखी वर्कशॉप्‍स, और नगमा मिराजकर तथा आशी खन्‍ना जैसे सबसे चहेते इंफ्लूएंसर्स के साथ ‘मीट एण्‍ड ग्रीट’ सेशंस, आदि भी हुए।

कैम्‍पेन में देश के 1200 से ज्‍यादा कॉलेजों के युवाओं ने भाग लिया था और इस प्रकार वह मेट्रो और ग्रामीण, दोनों बाजारों में देश की जमीन से जुड़ा। कैम्‍पेन ने विभिन्‍न भाषाओं में अपनी तरह के अनूठे और संवादपरक नीविया सॉफ्ट फ्रेश बैच फिल्‍टर के इस्‍तेमाल से कंटेन्‍ट दिखाने में क्रियेटर्स की मदद की और नीविया सॉफ्ट के 4 अनोखे, लिमिटेड-एडिशन पर्सोना पैक्‍स- फैशनिस्‍टा, स्‍पोर्टी, एंटरटेनर और स्‍मार्टी के लिये मजबूत ब्राण्‍ड रिकॉल पाया।

Leave a Reply

Next Post

शेरेटन द्वारा फोर पॉइंट्स पर अवधी का शाही व्यंजन उत्सव

शेयर करे -अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 अक्टूबर 2022। अवधी व्यंजन अपनी समृद्ध, सुगंधित तैयारियों के लिए जाना जाता है और यह अपने शाही अतीत से प्रभावित है। अब, तंदूरी मलाई मशरूम, पनीर सूफियानी टिक्का, नादरू की शमी, पालक और कच्चे केले की कोफ्ता करी, मेराज स्पेशल दाल, […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं