बाक्स आफिस पर लगातार धमाल मचा रही सनी देओल की फिल्म गदर 2, छठे दिन ताबड़तोड़ कलेक्शन, 300 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 अगस्त 2023। बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 Box office पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड तोड़ते हुए  6 दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।  मूवी के छठे दिन का कलेक्शन सामने आया है। गदर 2 ने भारत में 34.50 करोड़ की तूफानी कमाई की जिसके बाद सिलसिला जारी रहा और  अब गदर 2 का 6 दिनों का कलेक्शन 263.48 करोड़ हो गया है। 22 साल बाद पर्दे लौटी गदर 2 ने पहले दिन शुक्रवार को 40.10 करोड़, शनिवार को 43.08 करोड़, रविवार को 51.7 करोड़, सोमवार को 38.7 करोड़, मंगलवार को 55.40 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन 5वें दिन किया। अगर गदर 2 ऐसे ही नॉनस्टॉप कमाई करती रही तो बहुत जल्द फिल्म 300 करोड़ के भी पार कमाई कमा कर लेगी। 

वहीं इससे पहले निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘गदर 2’ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और भारतीय सिनेमा में एक नया मानदंड स्थापित किया है। उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर फिल्म ने पिछले दो दशकों में सबसे ज्यादा कमाई की। विज्ञप्ति में बताया गया कि कल कुल 55.40 करोड़ रुपये की आश्चर्यजनक कमाई हुई, जिससे पांच दिन में इस फिल्म की कुल कमाई 228.98 करोड़ रुपये हो गई। जी स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में अमीषा पटेल फिर से सकीना के किरदार में हैं और उत्कर्ष शर्मा ने तारा सिंह और सकीना के बेटे चरणजीत का किरदार निभाया है।

गदर 2 कास्ट
“गदर 2” में  तारा सिंह की भूमिका में सनी देयोल, सकीना की भूमिका में अमीषा पटेल, चरणजीत “जीते” सिंह की भूमिका में उत्कर्ष शर्मा, मेजर जनरल हामिद इकबाल की भूमिका में मनीष वाधवा, लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र रावत की भूमिका में गौरव चोपड़ा शामिल हैं। मुस्कान के रूप में सिमरत कौर है। सभी का प्रदर्शन फिल्म की सफलता में योगदान देता है और दर्शकों को पसंद आता है, जिससे “गदर 2” बाॅक्स आफिस पर धमाल मचा रही है।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर हिंसा मामले में जांच के लिए सीबीआई ने उतारे 53 अफसर, 29 महिला अधिकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 17 अगस्त 2023। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मणिपुर हिंसा मामलों की जांच के लिए बुधवार को विभिन्न रैंक की 29 महिला अधिकारियों सहित 53 अधिकारियों को तैनात किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई ने बताया कि तीन उप महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी राज्य […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं