‘शिकार बनो या शिकार करो…’, तब्बू और अर्जुन के जबरदस्त डायलॉग्स के साथ कुत्ते का ट्रेलर रिलीज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 दिसंबर 2022। हाल ही में मोस्ट अवेटेड फिल्म कुत्ते का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अर्जुन कपूर, तबू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान जैसे सितारों से सजी ये क्राइम थ्रिलर 13 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का टाइटल जितना हटकर है, इसका ट्रेलर उतना ही मजेदार है। ट्रेलर की शुरुआत और इसका अंत आपको हंसा जरूर देगा। डार्क ह्यूमर को दिखाती इस फिल्म में कई दिग्गज फिल्मी हस्तियां जैसे कुमुद मिश्रा, शर्दुल भारद्वाज और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे शामिल है।

कुछ देर पहले ही मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश किया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि एकदम देसी टच को देते हुए यह मूवी बनाई है, जिसमें जमकर गालियां सुनाई देंगी। फिल्म कुत्ते का ट्रेलर इस बात की गवाही भी दे रहा है कि यह कहानी एकदम देसी होगी, जिसमें सभी पैसों के पीछे भागते दिखाई देंगे। 

इस ट्रेलर को आज मुंबई में लॉन्च किया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में सप्राइज पैकेज के तौर पर आपको निर्देशक-एक्टर अनुराग कश्यप भी एक्टिंग करते हुए नजरआने वाले हैं। इतना ही नहीं, ट्रेलर के दौरान आपको शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कमीने’ का टाइटल ट्रैक भी बार-बार सुनाई देगा। एंटी हीरोज की इस दिलचस्प, रोमांचक अंधेरी आकर्षक दुनिया को आप इस फिल्म में देख पाएंगे। अर्जुन कपूर और तब्बू स्टारर मूवी कुत्ते 13 जनवरी 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म कुत्ते की कहानी काफी हटकर लग रही है। आजकल ऐसी कहानियां ही दर्शकों को लुभा रही हैं। इस ट्रेलर की भाषा काफी गाली-गलौज से भरी हुई है। अब देखना है कि रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Next Post

डी-ग्लैम अवतार में दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं चित्रांगदा सिंह

शेयर करे -अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 20 दिसंबर 2022। मॉडर्न लव मुंबई में अपनी भूमिका के लिए आलोचकों और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया हासिल करने के बाद, टैलेंटेड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह, गौतम घोष की अगली इंडो-इटैलियन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान