अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद पहली मुठभेड़, कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 06 जुलाई 2024। कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि जैसे ही जवानों की संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। बता दें कि अमरनाथ शुरू होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली मुठभेड़ हुई है। 29 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

'यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी': लालू यादव के बयान का संजय राउत ने किया समर्थन, बोले- माहौल राहुल के पक्ष में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 06 जुलाई 2024। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 28 वां स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा नीत एनडीए पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बहुत कमजोर है। इस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल