अजनाला मामले में मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, ‘वारिस पंजाब दे’ के 78 समर्थक गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जालंधर 19 मार्च 2023। अजनाला कांड में भगवंत मान सरकार ने अलगाववादियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने गत दिवस खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में चल रहे ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के खिलाफ राज्य स्तरीय कार्डोन एंड सर्च ऑप्रेशन (कैसो) शुरू किया क्योंकि उनके कई समर्थकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे। ऑप्रेशन के दौरान अभी तक पुलिस ने 78 समर्थकों को गिरफ्तार किया है जबकि कइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पंजाब पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि काफिले के रूप में जा रहे ‘वारिस पंजाब दे’ के अनेक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जिला जालंधर में शाहकोट-मलसियां रोड पर घेरे में ले लिया तथा मौके पर ही 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। 
इस काफिले में संगठन का मुखी अमृतपाल सिंह भी शामिल था, वह फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। राज्य स्तरीय ऑप्रेशन के दौरान एक 315 बोर की राइफल समेत 9 हथियार बरामद किए गए हैं जिनमें 12 बोर की 7 राइफलें, 1 रिवॉल्वर तथा विभिन्न कैलिबर के 373 जीवित कारतूस शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत के लोकतंत्र और संस्थाओं की सफलता से आहत कुछ लोग इस पर हमला कर रहे हैं: मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मार्च 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र और इसकी संस्थाओं की सफलता कुछ लोगों को आहत कर रही है और इसलिए वे इस पर हमला कर रहे हैं। देश में लोकतंत्र की हालत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग