‘भारत गर्व से झूम रहा’, भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने गोल्ड जीता… पीएम मोदी ने दी बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अगस्त 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IBSA विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दृष्टिबाधित भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शनिवार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पर देश गर्व से झूम रहा है। भारत की दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को IBSA विश्व खेलों के फाइनल में आस्ट्रेलिया पर नौ विकेट की जीत दर्ज की तथा स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रच दिया। भारत ने आस्ट्रेलिया को निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 114 रन के स्कोर पर समेट दिया और फिर 3.3 ओवर में 42 रन के संशोधित लक्ष्य को हासिल कर लिया।

मोदी ने एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर लिखा, ‘‘IBSA विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को बधाई! एक स्मरणीय उपलब्धि जो हमारी महिला खिलाड़ियों की अदम्य भावना और प्रतिभा का उदाहरण है। भारत गर्व से झूम रहा है।” विश्व खेलों में यह पहला फाइनल था और भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में आस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया। 

Leave a Reply

Next Post

50 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड, राष्ट्रपति मुर्मू पांच सितंबर को करेंगी सम्मानित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अगस्त 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच सितंबर को दिल्ली में देशभर के 50 शिक्षकों को शिक्षा के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2023 से सम्मानित करेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने तीन स्तरों पर मेरिट के आधार पर इन शिक्षकों का चयन किया […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं