हिंदी को लेकर शत-प्रतिशत साक्षरता की राह पर केरल का यह गांव, हर उम्र के लोग सीख रहे हिंदी भाषा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तिरुवनंतपुरम 23 अक्टूबर 2022। एक तरफ जब हिंदी को लेकर विशेष तौर पर दक्षिण पट्टी के राज्यों में जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है, तो दूसरी ओर केरल का एक गांव आने वाले कुछ सालों में 100 प्रतिशत हिंदी साक्षरता की राह पर आगे बढ़ रहा है। दरअसल, केरल के चेल्लनूर ग्राम पंचायत के अधिकारियों ने का कहना है कि उनका लक्ष्य अगले साल गणतंत्र दिवस तक गांव को पूर्ण हिंदी साक्षर पंचायत घोषित करना है। यह केरल में इस तरह का पहला और दक्षिण भारत का पहला नागरिक निकाय होगा। 

ग्राम पंचायत के अधिकारियों का कहना है कि हमारी प्राथमिकता उपलब्ध मानव संसाधन का उपयोग करते हुए अपने सीमित धन के साथ एक अनूठी परियोजना को लागू करना है। परियोजना के तहत 20 से 70 साल के प्रत्येक व्यक्ति को हिंदी में साक्षर बनाना है। 

जानकी अम्मा सीख रहीं हिंदी
इस गांव की 72 वर्षीय जानकी अम्मा भी हिंदी के प्रति सम्मान रखने वालों में से एक हैं। वह इस उम्र में इस भाषा को सीख भी रही हैं। जानकी अम्मा हिंदी में सिखाए गए एक वाक्य ‘एक ठंडी अंधेरी रात सड़क पर जा रहा है’ वाक्य को दोहराती हैं। यह वाक्य उनको पंचायत में सिखाया गया है। इस वाक्य को बोलते हुए अम्मा बहुत खुश भी होती हैं। 

कई लोग सीख रहे हिंदी 
जानकी अम्मा की तरह, सैकड़ों ग्रामीण, शैक्षिक बाधाओं को पारकर ग्राम पंचायत में हिंदी सीख रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्यक्रम में लोगों की भारी भागीदारी निश्चित रूप से इस बात का संकेत है कि यह भाषा उनके आने वाले जीवन में उन्हें बहुत अधिक मदद करेगी।

Leave a Reply

Next Post

आजादी का अमृत महोत्सव: 100 जिलों में 75 हजार जगह पर राष्ट्रीय एकता दिवस की लगेगी दौड़ 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2022। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 100 जिलों के 75 हजार स्थानों पर राष्ट्रीय एकता दिवस की दौड़ लगेगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए