DRDO और भारतीय कंपनियों ने पेरिस रक्षा प्रदर्शनी में भारत निर्मित हथियार और तकनीक का प्रदर्शन किया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 जून 2024। फ्रांस में आयोजित यूरोसैटरी 2024 रक्षा प्रदर्शनी में सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की भारतीय रक्षा कंपनियां भाग ले रही हैं। प्रदर्शनी में पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम और एलसीए तेजस लड़ाकू विमान जैसे भारतीय उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में भारत के मंडप का उद्घाटन सोमवार, 17 जून को फ्रांस में भारतीय राजदूत जावेद अशरफ ने किया। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के निदेशक मनोज जैन और के वी सुरेश कुमार, फ्रांस में भारत के रक्षा अताशे ब्रिगेडियर जुबिन भटनागर और रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस शो में बड़ी संख्या में भारतीय कंपनियां भाग ले रही हैं, जिसमें डीआरडीओ 11 प्रमुख रक्षा प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का प्रदर्शन कर रहा है। भारत की ओर से मुख्य आकर्षणों में से एक पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर प्रणाली है, जिसे भारत द्वारा पहले ही एक मित्र विदेशी देश को निर्यात किया जा चुका है।

डीआरडीओ अपने एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम, एलसीए तेजस, अस्त्र बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइलों और अत्यधिक सफल आकाश वायु रक्षा प्रणाली का भी प्रदर्शन कर रहा है। अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक और पहिएदार बख्तरबंद प्लेटफार्म के साथ-साथ वरुणास्त्र भारी वजन वाले टारपीडो भी प्रदर्शन पर हैं। इस शो में बड़ी संख्या में भारतीय निजी क्षेत्र की कम्पनियां जैसे निबे डिफेंस, भारत फोर्ज तथा अन्य लघु एवं मध्यम उद्यम भी भाग ले रहे हैं। यूरोसैटरी-2024 का आयोजन पेरिस, फ्रांस में हो रहा है और यह यूरोप के सबसे बड़े रक्षा शो में से एक है। यह शो ऐसे समय में हो रहा है जब उस क्षेत्र के लगभग सभी देश रूस-यूक्रेन संघर्ष के मद्देनजर अपने रक्षा खर्च को बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

राहुल का दावा, एनडीए के कुछ दल हमारे संपर्क में...छोटी सी गड़बड़ी गिरा सकती है सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 जून 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि सत्तारूढ़ एनडीए की संख्या बहुत नाजुक है और थोड़ी सी भी गड़बड़ी “सरकार गिरा सकती है”। राहुल गांधी ने कहा, “संख्या ऐसी है कि वे बहुत नाजुक हैं, और छोटी सी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां