मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. खूबचंद बघेल को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 19 जुलाई 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्री बघेल ने डॉ. खूबचंद बघेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती करुणा शुक्ला भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री ने डॉ.बघेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे जीवन के अंतिम समय तक कई रचनात्मक कार्यों और किसान-मजदूर हितैषी गतिविधियों से जुड़कर छत्तीसगढ़ की सेवा करते रहे। छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को गति देने में उनकी निर्णायक भूमिका रही। डॉ. बघेल ने गांधी जी से प्रभावित होकर शासकीय नौकरी से त्यागपत्र दिया और सक्रिय रूप से स्वाधीनता आंदोलनों से जुडे़। उनके प्रभाव ने सैकड़ों युवाओं को स्वाधीनता संग्राम से जोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक गम्भीर चिंतक और विचारक थे। हिन्दी और छत्तीसगढ़ी में डॉ.बघेल द्वारा जनसरोकार और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लिखे गए नाटकों ने भी जनमानस पर गहरा प्रभाव डाला छत्तीसगढ़ के लिए उनका योगदान सदा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ी : मोदी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 6 करोड़ पार, 9 महीने में एक करोड़ फॉलोअर्स बढ़े

शेयर करे2015 में ट्विटर से जुड़े पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 1.52 करोड़ फॉलोअर्स गृहमंत्री अमित शाह के 2.16 करोड़ तो रक्षामंत्री राजनाथ के 1.78 करोड़ फॉलोअर इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 जुलाई 2020। लोगों तक अपनी बात को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया का जबरदस्त […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग