चाबहार पोर्ट के लिए भारत ने खोजा तीसरा रूट, अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक आसान होगी पहुंच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 जनवरी 2022। अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंचने के लिए भारत और ईरान लगातार साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अब ईरान के चाबहार पोर्ट से न्हावा शेवा और कांडला के बीच एक सीधा कंटेनर शिपिंग रूट स्थापित किया गया है। इस रूट के जरिए पहली कंटेनर सेवा 16 फरवरी को ईरान के शाहिद बेहेश्ती पोर्ट में प्रवेश करेगी।

2017 में शुरू हुई थी शिपिंग लाइन

भारत ने पहले 2017 में चाबहार और मुंबई और मुंद्रा पोर्ट्स के बीच शिपिंग लाइन्स शुरू की थीं। जनवरी 2019 में, दूसरा सीधा शिपिंग मार्ग शुरू किया गया था। यह मुंबई, मुंद्रा, कांडला, चाबहार और अंत में दक्षिणी ईरान में बंदर अब्बास से होकर गुजरती है।

चाबहार पोर्ट के जरिए पाकिस्तान को बायपास कर रहा भारत

भारत इन शिपिंग रूट का इस्तेमाल अफगानिस्तान और फारस की खाड़ी के देशों के साथ-साथ मध्य एशिया के देशों में माल भेजने के लिए कर रहा है। चाबहार पोर्ट के जरिए भारत पाकिस्तान को बायपास कर अफगानिस्तान और मध्य एशिया में माल परिवहन कर रहा है। इसके साथ ही अफगानिस्तान को भी एक तरह से समुद्र का एक्सेस मिल गया है।

भारत चाबहार के शहीद बेहेश्ती पोर्ट पर मोबाइल हार्बर क्रेन सहित आधुनिक लोडिंग और अनलोडिंग उपकरण स्थापित करने और संचालित करने का कामकाज देख रहा है। मध्य एशियाई देशों के साथ कम्युनिकेशन रूट विकसित करने के लिए पिछले महीने पहली बार भारत-ईरान-उजबेकिस्तान त्रिपक्षीय आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

वोटिंग से 8 दिन पहले मैदान में उतरेंगी मायावती, आगरा से चुनाव प्रचार के आगाज का ऐलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 25 जनवरी 2022। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती आखिरकार चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करने जा रही हैं। बसपा सुप्रीमो पहले फेज के मतदान से ठीक 8 दिन पहले आगरा में जनसभा करने करने जा रही है। […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम