कार्रवाई: आयकर छापे में सूरत के समूह का 650 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन पकड़ा

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2021। आयकर विभाग ने गुजरात में सूरत के एक रियल एस्टेट समूह का 650 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन पकड़ा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने शुक्रवार को बताया कि आयकर टीमों ने 3 दिसंबर को सूरत और मुंबई में समूह के 40 ठिकानों पर छापे मारे हैं।

आयकर अधिकारियों को छापों के दौरान गुप्त बही खाते मिले जिनमें इन लेन-देन का विवरण था। इसमें कुछ लेन-देन को बेहद खुफिया ढंग से विशेष कोडिंग की अलग ही भाषा में दर्ज किया गया था। इनकी शुरुआती जांच में फ्लैट्स और जमीनों की बिक्री के नाम पर 300 करोड़ से अधिक की अघोषित नकद आय पकड़ में आई है। इस रकम का लेखा जोखा मूल बही खातों में कहीं नहीं है। इसके अलावा फर्जी लेनदेन, कर्ज की रसीदें, साझेदारों को किये भुगतान, अघोषित नकद खर्चों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। आयकर टीमों ने 200 करोड़ से अधिक रकम का निवेश रियल एस्टेट में और 100 करोड़ रुपये कर्ज पकड़ा है। इसका कोई लेखा जोखा समूह के आधिकारिक बही में नहीं है। छापा मारने गई टीमों ने 4 करोड़ नकदी और 3 करोड़ के गहने जब्त किये हैं।

Leave a Reply

Next Post

योगी सरकार का एलान: 68 लाख विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट, 20 दिसंबर को होगा कार्यक्रम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 11 दिसंबर 2021। योगी सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि निशुल्क टैबलेट व स्मार्ट फोन किसे-किसे दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम वाले विद्यार्थियों […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां