Punjab Election 2022: कांग्रेस में टिकट पर घमासान, पांच सीटों पर सहमति नहीं बनने से दो दिन और टली सूची

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 15 जनवरी 2022। कांग्रेस पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान जारी है। दिल्ली में शुक्रवार को देर रात तक टिकटों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए मंथन होता रहा लेकिन पांच नामों पर सहमति नहीं बनने के कारण सूची को दो दिन के लिए और टाल दिया गया है। हालांकि अभी मंथन में तीन विधायकों की टिकट काटने पर आलाकमान ने सहमति जता दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन हुआ। पंजाब के सभी दिग्गज नेताओं ने सोनिया गांधी के सामने अपनी बात रख दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पहली सूची के लिए सभी नामों पर सहमति बन गई है। कुल आए 1500 से अधिक आवेदनों की छंटनी के बाद अन्य सूची में पांच नामों को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही है। इसके साथ ही लगभग 20 सीटों पर अपने-अपने समर्थकों को एडजस्ट कराने के चक्कर में सिद्धू और चन्नी अपना विरोध जता रहे हैं। इसी कारण अभी विवाद बना हुआ है। हालांकि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सोनिया गांधी ने साफ कर दिया है कि जब तक विवाद शांत नहीं हो जाता तब तक सूची जारी नहीं की जाएगी। 

इन पांच सीटों पर विवाद

केंद्रीय चुनाव समिति में पांच सीटों पर विवाद हो रहा है। इनमें गुरहरसहाय, फाजिल्का, जलालाबाद, पटियाला शहर, लंबी जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं।

सिद्धू से मिले मूसेवाला

मानसा में सिद्धू मूसेवाला को लेकर कांग्रेस में विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को मूसेवाला चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। चर्चा यह रही कि दोनों के बीच टिकट को लेकर वार्ता हुई है। वहीं, दूसरी तरफ मानसा में कांग्रेस नेता नजर सिंह मानशाहिया लगातार मूसेवाला का विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

अब कौन सी चुनौती है टीम इंडिया के सामने? इस साल कितने मैचों में कप्तानी करेंगे विराट कोहली?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जनवरी 2022। भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज हार गई। केपटाउन में 11 से 14 जनवरी तक खेले गए तीसरे टेस्ट को दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सात विकेट से अपने नाम कर लिया। विराट कोहली का […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए