सांसद निधि के उपयोग में भाजपा सांसद फिसड्डी, जनता के विकास का पैसा पड़ा है अटका: कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 10 सिंतबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि सांसद निधि के उपयोग को लेकर भाजपा सांसद, केंद्र सरकार के द्वारा हर सांसद को प्रतिवर्ष 5 करोड़ रुपये की सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत उपलब्ध कराती है, लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा के सांसद इस राशि का प्रभावी उपयोग नहीं कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 10 भाजपा के  लोकसभा सांसदों के बीच सांसद निधि के उपयोग में सभी फिसड्डी साबित हो रहे है। इन सांसदों कि स्वीकृत 1974 कार्य में से मात्र 35 फीसदी का ही काम पूर्ण हुआ है, यह स्थिति बताती है कि भाजपा सांसद जनता के प्रति अपनी ज़िम्मेदार ना निभाते हुए सरकारी पैसो से खुद उनका उपभोग कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि सांसद को दी जाने वाली निधि किसी सांसद की निजी राशि नहीं बल्कि जनता के विकास के लिए उपलब्ध कराया गया धन होता है। जिससे गांवों में सड़क, सामुदायिक भवन, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल और अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए इस राशि का उपयोग किया जाता है। इसके बावजूद यदि सांसद अपने क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप कार्यों की अनुशंसा नहीं करते या राशि का उपयोग नहीं करते तो इसका सीधा नुकसान जनता को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं पर पड़ता है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा सांसदों को अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यों पर राजनीति और प्रचार को छोड़ कर अपने-अपने क्षेत्र की जनता को यह बताना चाहिए कि उनके लोकसभा क्षेत्र में सांसद निधि से कितने काम स्वीकृत हुए? कितने पूरे हुए और कितनी राशि अभी तक खर्च नहीं हुई है? क्योंकि जनता ने उनको केवल भाषण और अपने प्रचार के लिए नहीं चुना है, सांसद निधि का पैसा जनता का है और जनता के विकास पर ही खर्च होना चाहिए। इसलिए सभी सांसदों को लंबित राशि से तत्काल जनहित के विकास कार्यों को गति देना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

चैंपियंस लीग: विश्वकप के हीरो ने लगाई हैट्रिक, पीएसजी जीती

शेयर करेबार्सिलोना-आर्सेनल-लिवरपूल ने भी जीत से खोला खाता इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन, 10 सितंबर 2026। यूईएफए चैंपियंस लीग की शुरुआत ही धमाकेदार रही है। खिताब की दौड़ में शामिल बड़े क्लबों ने पहले ही मुकाबलों में अपना इरादा साफ कर दिया। गत चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन ने बड़ी जीत दर्ज की, तो […]

You May Like

खाली सरकारी इमारतों में बनेंगे छात्रावास....|....जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन....|....एमपी में यात्री परिवहन का नया विजन....|....हादसे के बाद बिस्तर पर जिंदगी, सीएम ने फोन पर जाना पीड़ित का हाल....|....विरोध के बीच टली एसईसीएल जनसुनवाई फिर 25 सितंबर को....|....छत्तीसगढ़ को मिली 10,783 करोड़ रुपये की तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं की मंजूरी....|....चैंपियंस लीग: विश्वकप के हीरो ने लगाई हैट्रिक, पीएसजी जीती....|....सांसद निधि के उपयोग में भाजपा सांसद फिसड्डी, जनता के विकास का पैसा पड़ा है अटका: कांग्रेस....|....एआई मिशन के नाम पर युवाओं को सपना नहीं, रोजगार का ठोस रोडमैप चाहिए - कांग्रेस....|....यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का