एक 16 साल के लड़के ने 21 लोगों को संक्रमित कर सरकार को डाला चिंता में: टीएस सिंहदेव

indiareporterlive
शेयर करे

रायपुर ।  कोरबा जिले के कटघोरा में तबलीगी जमात के सदस्य एक 16 साल के किशोर में बीते 4 अप्रैल को कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसके संपर्क में आए अब तक 21 और लोग संक्रमित पाए गए हैं. प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 21 एक्टिव केस हैं और ये सभी कटघोरा में 16 साल के किशोर के संपर्क में आए लोग ही हैं । वहीँ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि ‘एक 16 साल के लड़के ने 21 लोगों को संक्रमित कर दिया, जिसने सरकार को चिंता में डाल दिया. इस संक्रमण को रोकने का रास्ता लॉकडाउन और रैपिड टेस्ट ही है. अभी हमारे पास संसाधन नहीं हैं, जो टेंडर में भाग ले रहे थे कि वो टेंडर अमेरिका चला गया. केन्द्र सरकार से टेस्टिंग किट मुहैया कराने की मांग की गई है ।

टीएस सिंहदेव ने कहा- आज के दिन के हिसाब से एम्स में 500 बिस्तर की व्यवस्था है. 622 वैंटिलेटर है. बड़ी सुनामी आई तो कोई भरसक व्यस्था नही रहेगी. 2-3 हजार बिस्तर और बढ़ाए जा सकते हैं. लेकिन एक सीमा से अधिक आकाड़ा हुआ तो क्या भारत, क्या छत्तीसगढ़. बाकि देशों के हालात देखे जा सकते हैं. 12 अप्रैल को कैबिनट की बैठक हुई सबकी राय ली गई है. अंतरराज्यी आवाजाही को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए ।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना वायरस संकट के बीच चीन ने रोका मेकांग नदी का पानी, चार देशों में पड़ा सूखा

शेयर करेबैंकाक । कोरोना महासंकट के बीच इस महामारी का गढ़ रहे चीन का एक और अमानवीय चेहरा सामने आया है। चीन ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में बहने वाली मेकांग नदी में पानी का बहाव बहुत कम कर दिया है। इससे चार देशों थाइलैंड, लाओस, कंबोडिया और वियतनाम में भीषण सूखा […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह