वनाधिकार पत्र मिलने से वनांचल के अनेक परिवारों की संवरी जिन्दगी : तोकापाल अनुविभाग के 11552 हितग्राहियों के खुशहाल जीवन एवं अतिरिक्त आय का बना जरिया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर 10 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के जनहितैषी निर्णय के फलस्वरूप वनभूमि में वर्षों से काबिज लोगों को वनाधिकार पत्र मिलने से बस्तर जिले के अनेक गरीब परिवारों की जिन्दगी संवर गई है। राज्य शासन की इस संवेदनशील निर्णय के कारण लंबे समय तक इस भूमि में काबिज होकर माटी महातारी सेवा कर अपने कुटूम्ब का भरण-पोषण कर रहे भूमि पुत्रों को आखिरकार जंगल जमीन का मालिकाना हक मिल ही गया है। जिससे वन भूमि के स्वामित्व को लेकर उनकी चिंता दूर हुई है, अब वे निश्चिंत होकर अपनी मेहनत से इस जमीन में सोना उगा रहे हैं।

इस योजना के फलस्वरूप बस्तर जिले के तोकापाल अनुविभाग के कुल 11 हजार 552 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र मिलने से यह जमीन उनके परिवार के लिए खुशहाल जीवन एवं अतिरिक्त आय का जरिया बन गया है। तोकापाल राजस्व अनुविभाग के अन्तर्गत तहसील तोकापाल में व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र के अन्तर्गत 2 हजार 719 एवं सामुदायिक वनाधिकार पत्र के अन्तर्गत 623 सहित विकासखण्ड में कुल 3 हजार 342 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र वितरित किया गया है। दरभा विकासखण्ड में व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र के अन्तर्गत 6 हजार 763 तथा सामुदायिक वनाधिकार पत्र के अनतर्गत 434 सहित कुल 7 हजार 197 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र वितरित किया गया है। इसी तरह बास्तानार विकासखण्ड में व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र के अन्तर्गत 734 एवं सामुदायिक वनाधिकार पत्र के अन्तर्गत 279 सहित विकासखण्ड में कुल 1 हजार 013 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र वितरित किया गया है। इस तरह से शासन के इस निर्णय के फलस्वरूप तोकापाल राजस्व अनुविभाग में कुल 11 हजार 552 हितग्राहियों को इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।


छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए इस योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने इसे किसान, मजदूर एवं जन हितैषी कदम बताया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। राज्य शासन के निर्णय के फलस्वरूप वनाधिकार पत्र मिलने से प्रसन्नचित जिले के तोकापाल विकासखण्ड के ग्राम माड़वा के आदिवासी किसान श्री गागरा, पूरन एवं रामसिंह ने कहा कि उन्हें इस जंगल जमीन का मालिकाना हक मिलने से उनके परिवार का वर्षों पूराना सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस जमीन के माध्यम से उन्हें सुखमय जीवन का सहारा मिल गया है। तोकापाल विकासखण्ड के ग्राम कंरजी के आदिवासी किसान त्रिलोचन ने कहा कि उनके परिवार के लिए वर्षों से काबिज इस जंगल जमीन का पट्टा मिलने से उसके परिवार की सबसे बड़ी चिंता दूर हुई है। तोकापाल विकासखण्ड के ग्राम कंरजी के आदिवासी महिला श्रीमती निरबत्ती ने कहा कि उनके लिए यह जंगल जमीन हर तरह से फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हम जैसे अनेक जरूरतमंद लोगों को इस जमीन का मालिकाना हक देकर सहारा प्रदान किया है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 10 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि 11 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं