एसईसीएल मुख्यालय में हिन्दी पखवाड़ा का शुभारंभ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 15 सितम्बर 2020। एसईसीएल में दिनांक 14.09.2020 से 28.09.2020 तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। हिंदी पखवाड़ा, 2020 का उद्घाटन समारोह दिनांक 14 सितम्बर 2020 को सीएमडी कान्फ्रेंस हॉल, एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम सें जुड़े एवं ’’राजभा-ुनवजयाा पखवाड़ा‘‘ का उद्घाटन किया। अपने उद्बोधन में सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दी सरल व रोचक भाषा है, जैसी बोली जाती है, वैसी ही लिखी भी जाती है। उन्होने सभी से आग्रह किया कि प्रतिदिन के कार्यो में हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करें। कार्यालयीन कार्यों में समेकित रूप से हिन्दी का प्रयोग कर हमारा संपूर्ण पत्राचार हिंदी में हो, यह प्रयास करें। उन्होने सभी प्रतियोगिताओ को ऑन लाइन आयोजित करने का आव्हान किया।

इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) डॉ. आर.एस.झा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा, निदेशक (तक.) संचालन आर.के. निगम, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एम.के. प्रसाद एवं निदेशक (वित्त) एस.एम. चौधरी विडियों कान्फ्रेसिंग के जरिए इस समारोह से जुडे। इस कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए. के. सक्सेना, एसईसीएल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरूआत महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के.सक्सेना द्वारा अतिथियों के स्वागत उद्बोधन से हुई। प्रबंधक (सचिवीय/राजभाषा) प्रभात कुमार कुमार ने राजभाषा पखवाड़ा के आयोजन के उद्धेश्य पर प्रकाश डालते हुए इस पखवाड़ा के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण दिया।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संदेश का पठन डी.के. जायसवाल, वरीय प्रबंधक (सचिवीय), केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी के संदेश का पठन रघु मेनन, वरीय प्रबंधक (सचिवीय), कोलइण्डिया चेयरमेन प्रमोद अग्रवाल के संदेश का पठन श्रीमती सविता निर्मलकर सहायक प्रबंधक (राजभाषा) ने किया। अंत में उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित मुख्य प्रबंधक (कल्याण) पी. नरेन्द्र कुमार ने किया।





Leave a Reply

Next Post

पोषण के पांच सूत्र रखेगें बच्चे को तंदुरूस्त : स्वस्थ समाज बनाने पोषण व्यवहार के प्रति जागरूकता लाएं

शेयर करेरायपुर 15 सितम्बर 2020। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पोषण व्यवहार में परिवर्तन आज एक आवश्यकता बन गई है। जीवन शैली के बदलाव से सामने आई कई बीमारियां हमारे लिए चुनौतियां बन गई हैं। कई देशों में मोटापा खान-पान की व्यवहारगत कमियों की वजह से तेजी से बढ़ […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं