कानपुर सिख दंगा में जेल भेजे गए 70 साल के आरोपित ने दम तोड़ा, लंबे समय बीमार चल रहा था

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कानपुर 28 अगस्त 2022। 1984 के सिख दंगे के अलग-अलग मामलों में एसआईटी लगातार आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है। इस मामले में अब तक 34 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, इमनें अधिकांश अधेड़ उम्र के हैं। शनिवार शाम एक 70 साल के आरोपित ने हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपित टाइप-2 डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से पीड़ित था। अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। जेल प्रशासन की तरफ से वीडियोग्राफी और डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने का पत्र पुलिस और प्रशासन को भेज दिया गया है।
  वाई ब्लॉक किदवई नगर निवासी धीरेन्द्र कुमार तिवारी (70) को एसआईटी ने 12 जुलाई 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ज्यादा उम्र और  टाइप-2 डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से पीड़ित धीरेंद्र पर लगातार नजर रखी जा रही थी। जेल पहुंचने के कुछ दिनों के बाद ही तबीयत खराब होने पर उसे जेल अस्पताल में रखा गया। जेल अधीक्षक के मुताबिक 12 अगस्त को धीरेन्द्र की हालत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कुछ ठीक होने के बाद 20 अगस्त को उन्हें वापस जेल भेजा गया। 23 अगस्त को फिर से उनकी हालत बिगड़ गई तो फिर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर  24 अगस्त को उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर लगातार उनका इलाज चल रहा था मगर 27 अगस्त की देर शाम इलाज के दौरान धीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और डॉक्टरों के पैनल से कराए जाने के लिए पत्र पुलिस और प्रशासन को भेज दिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

आगरा : पत्नी को यमुना पुल से दिया धक्का, बच कर पुलिस से की शिकायत, पति गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आगरा 28 अगस्त 2022। आगरा में रुनकता (सिकंदरा) निवासी एक युवक ने बटेश्वर (बाह) में यमुना पुल से धक्का देकर पत्नी की हत्या का प्रयास किया। आए दिन झगड़े से परेशान था। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने पति को पकड़ लिया। उसे फिरोजाबाद […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं