दाचीगाम जंगल में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, दोनों ओर से गोलीबारी जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 03 दिसंबर 2024। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के दाचीगाम वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबल आतंकियों की गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों को खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जानकारी मिली है कि एक आतंकी मार गिराया गया है। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दाचीगाम शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह लगभग 141 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। आतंकवादियों से संपर्क तब हुआ जब उन्होंने सुरक्षा बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी जारी है।

अनंतनाग में आतंकी मददगार की 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क
इससे पहले, सोमवार को अनंतनाग जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी मददगार की दो मंजिला आवासीय संपत्ति कुर्क की है। श्रीगुफवारा के हुगाम लोनपोरा निवासी फिरदौस अहमद भट के नाम पर पंजीकृत यह संपत्ति एक कनाल और 10 मरला में फैली है। इसकी कीमत लगभग 5 करोड़ है। यह कुर्की पुलिस स्टेशन मट्टन में दर्ज केस के आधार पर की गई है। यह कार्रवाई पुलिस टीम और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई।

Leave a Reply

Next Post

मानवाधिकार आयोग ने मांगी बवाल की रिपोर्ट: संभल जाने को अड़े कांग्रेसी, लखनऊ से मुरादाबाद-गाजियाबाद तक प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव संभल 03 दिसंबर 2024। संभल में 24 नवंबर को शाही मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक से 13 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। अधिवक्ता गजेंद्र सिंह की ओर से दायर याचिका पर आयोग […]

You May Like

सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस