ब्रिटेन-कनाडा समेत 28 देशों का इजराइल को कड़ा संदेश- गाजा नरसंहार बंद करो, अब शांति जरूरी!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजा 22 जुलाई 2025। गाजा पट्टी में जारी खून-खराबे और मानवीय संकट को लेकर ब्रिटेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा समेत 28 देशों  ने मिलकर इजराइल को कड़ा संदेश दिया है। इन देशों ने साफ कहा है कि **गाजा में युद्ध अब तुरंत खत्म होना चाहिए**, ताकि मासूम नागरिकों और बच्चों की जान बचाई जा सके। इन देशों के विदेश मंत्रियों ने सोमवार को एक साझा बयान जारी किया। उन्होंने कहा- “गाजा में नागरिकों की पीड़ा अब नए स्तर तक पहुंच गई है। वहां बच्चों और आम लोगों को पीने का पानी और खाना तक नहीं मिल पा रहा।

राहत सामग्री बहुत धीमी गति से पहुंच रही है और लोग बेवजह मारे जा रहे हैं।” बयान में कहा गया कि इजराइल सरकार का राहत सामग्री वितरण मॉडल न सिर्फ खतरनाक है, बल्कि इससे वहां की जनता को मानवीय सम्मान से जीने का हक  भी छिन जाता है। विदेश मंत्रियों ने आरोप लगाया कि इजराइल अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन नहीं कर रहा है।इस बयान पर ब्रिटेन, जापान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के अलावा कई यूरोपीय देश जैसे फ्रांस, स्पेन, आयरलैंड और नॉर्वे ने हस्ताक्षर किए हैं।हालांकि,  अमेरिका और जर्मनी  ने इस बयान पर हस्ताक्षर नहीं किए।
 
इजराइल ने दिया सख्त जवाब
इजराइल सरकार ने इस आलोचना को तुरंत खारिज कर दिया। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस बयान का ‘‘वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं’’  है और यह हमास जैसे आतंकी गुटों को गलत संदेश देता है।अमेरिका में इजराइल के राजदूत माइक हुकाबी ने तो इसे सोशल मीडिया ‘एक्स’ (पुराना ट्विटर) पर  ‘‘घृणित’’ तक कह दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया को इजराइल पर नहीं, बल्कि हमास पर दबाव डालना चाहिए जो ‘‘बर्बर और निर्दोष लोगों का हत्यारा’’ है।

Leave a Reply

Next Post

भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेने से बाज नहीं आ रहे ट्रंप, फिर बोले- मैंने युद्ध रुकवाया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 23 जुलाई 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। करीब 20 से अधिक बार ट्रंप संघर्ष विराम का दावा कर चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति  ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर कहा कि उन्होंने भारत […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल