‘संसद सत्र तक एनडीए में होंगे 300 सांसद’, अजित पवार बोले- विपक्ष ने भ्रम फैलाकर जीता लोकसभा चुनाव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुुंबई 11 जून 2024। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष अजित पवार ने सोमवार को दावा किया कि संसद सत्र तक भाजपा-नीत गठबंधन में सांसदों का आंकड़ा 300 तक पहुंच जाएगा। उन्होंने पार्टी के 25वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद में स्थान न मिलने के बावजूद एनडीए के साथ रहने की प्रतिबद्धता जताई और अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प दोहराया। अजित पवार की एनसीपी ने पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मुंबई में मनाया तो चाचा शरद पवार ने पुणे स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपनी पुत्री एवं सांसद सुप्रिया सुले और अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी का झंडा फहराने के बाद शरद पवार ने कार्यकर्ताओं से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। एनसीपी संस्थापक ने कहा, पिछले 25 साल में हमने पार्टी की विचारधारा फैलाने की दिशा में काम किया है। अगले तीन महीनों में राज्य विधानसभा चुनाव होंगे और इसके लिए काम करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि चुनावों के बाद राज्य की सत्ता आपके हाथों में होगी।

अजित पवार ने कहा, लोकसभा चुनाव में संविधान बदलने का भ्रम फैलाया गया, जिससे हमें नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी को 43.90 प्रतिशत मत मिला जिससे उनकी 30 सीटों पर जीत मिली जबकि महायुति को 43.30 फीसदी मत मिले और हमें 17 सीटें मिली। उन्होंने कहा कि यह पूरा चुनाव लोगों में संदेह पैदा करके जीता गया। लेकिन विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं होगा। हम तीनों सहयोगी पूरे समन्वय के साथ मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगे और राज्य में महायुति की सरकार बनाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी की नई कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ नए घर बनेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 जून 2024। मोदी सरकार 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक के दौरान आवास योजना से जुड़ा बड़ा एलान किया गया है। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ घरों के निर्माण को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। योजना के तहत बने […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान