टेस्ट के बाद वनडे-टी20 में भी पाकिस्तान टीम के हेड कोच बने गिलेस्पी, गैरी कर्स्टन का इस्तीफा मंजूर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कराची 28 अक्टूबर 2024। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में जेसन गिलेस्पी की नियुक्ति की घोषणा की है। यह फैसला गैरी कर्स्टन के इस्तीफे के बाद आया है, जिसे बोर्ड ने औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। गिलेस्पी इससे पहले सिर्फ टेस्ट टीम की कोच की भूमिका निभा रहे थे। अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच का पद संभालेंगे। यह दौरा चार नवंबर से शुरू होने वाला है। यह बदलाव तब हुआ है जब मोहम्मद रिजवान को  ऑस्ट्रेलियाई और जिम्बाब्वे दोनों दौरों के लिए व्हाइट बॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

रिजवान व्हाइट बॉल में पाकिस्तान टीम के कप्तान बने

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी ने एक नया चयन पैनल नियुक्त किया था। यह तीन महीने में तीसरे चयन पैनल की नियुक्ति है। इसमें आकिब जावेद, अलीम दार, अजहर अली, असद शफीक और हसन चीमा शामिल हैं। जबकि कोच और कप्तान दोनों के चयन का अधिकार इनसे बाहर रखा गया है। दार ने कथित तौर पर मुल्तान में दूसरे टेस्ट के लिए एक नई पिच तैयार करने का विचार रखा था। इसी की बदौलत पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी दोनों टेस्ट जीते थे। जबकि आकिब ने भी इसका समर्थन किया था। इस बदलाव के बाद सफेद गेंद के कप्तान रिजवान ने चुटकी लेते हुए कहा था कि पाकिस्तान अब टेस्ट के दौरान ‘आकिब-बॉल’ खेल रहा है।

कर्स्टन का कार्यकाल मुश्किलों से भरा रहा

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के मेंटर की भूमिका निभाने के बाद इस साल मई में पाकिस्तान की टीम के साथ बतौर कोच कर्स्टन का कार्यकाल शुरू हुआ था। यह कई चुनौतियों से भरा रहा था। पाकिस्तान को उनके मार्गदर्शन में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम पहले ही दौर से बाहर हो गई थी। उन्हें इस टूर्नामेंट के दौरान अमेरिका और भारत से हार का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से टीम पहले दौर से ही बाहर हो गई थी।

चैंपियंस ट्रॉफी में चार महीने से भी कम समय बचा

यह अप्रत्याशित बदलाव पीसीबी के लिए चिंता पैदा करने वाला है क्योंकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अब चार महीने से भी कम समय बचा है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। पाकिस्तान दो दशकों में पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है पाकिस्तान इसकी मेजबानी करने जा रहा है या नहीं, क्योंकि भारत ने अभी तक हिस्सा लेने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स में हाईब्रिड मॉडल को लेकर भी कई बातें कही जा रही हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी बीसीसीआई को कई सुझाव दे रहा है। बीसीसीआई ने अब तक टीम भेजने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Next Post

रूसी राजदूत ने भारत-चीन के बीच सीमा समझौते को बताया सकारात्मक कदम, ब्रिक्स को कहा समावेशी मंच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2024। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भारत-चीन के बीच सीमा मुद्दे पर हुए समझौते को द्विपक्षीय संबंधों की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने हाल ही में रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रझानमंत्री […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक