चीन ने 62 विमानों और 27 जहाजों से ताइवान को घेरने की कोशिश की

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ताईपे 25 मई 2024। चीन और ताइवान के बीच लगातार तनातनी चल रही है। शुक्रवार और शनिवार सुबह को चीन की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। हालांकि, ताइवान की सेना ने भी इसका जवाब दिया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर बताया कि चीन की नौसेना के 27 युद्धक जहाज और 62 विमान ताइवान की सीमा के करीब देखे गए। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि चीन के 47 विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में घुसे। बता दें चीन और ताइवान के बीच यह जल संधि एक अनौपचारिक सीमा है।

तटीय मिसाइलों प्रणालियों को तैनात किया
ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने बताया कि आज सुबह छह बजे ताइवान के आसपास 62 चीनी सैन्य विमान और 27 नौसैनिक जहाज देखे गए। इतना ही नहीं 47 चीनी विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में घुसे। इसके जवाब में उसने चीन की गतिविधि की निगरानी के लिए विमान, नौसैनिक जहाजों और वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया।

कितनी बार घुसपैठ की कोशिश कर चुकी है चीनी सैना?
अप्रैल में ताइवान में 40 बार चीनी सैन्य विमानों और 27 बार नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास सक्रिय सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि करके ग्रे जोन रणनीति के अपने उपयोग को बढ़ा दिया है। गौरतलब है चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। चीन के दबान के कारण सिर्फ 10 से अधिक देशों ने ताइवान को एक अलग देश के रूप में मान्यता दी हुई है।

बारीकी से निगरानी कर रहे
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वह ताइवान जलडमरूमध्य और आसपास के क्षेत्रों में बीजिंग द्वारा दो दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू करने के बाद ताइवान के साथ बारीकी से निगरानी कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ताइवान जलडमरूमध्य और उसके आसपास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के संयुक्त सैन्य अभ्यास की खबरों पर चिंता जताई। 

Leave a Reply

Next Post

नदी में डूबने से तीन बच्चों की हुई मौत, SDRF की टीम ने दो बच्चों के शवों को निकाला बाहर; एक की तलाश जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 25 मई 2024। आगर जिले के नलखेड़ा में बहने वाली लखुंदर नदी में शुक्रवार को तीन बच्चों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। बच्चों के डूबने की सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल