टोल टैक्स से बचने के लिए भाजपा नेता का हंगामा!  हाईवे पर कुर्सी लगाकर बैठे, जमकर की तू-तू मैं मैं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शहडोल 23 सितंबर 2025। मध्य प्रदेश के शहडोल में टोल टैक्स के लिए रोके गए नेता जी ने हाईवे पर हंगामा कर दिया। नेता जी ने टोल कर्मियों के साथ गाली गलौच किया और हाईवे पर ही कुर्सी लगाकर बैठ गए। नेता जी का कहना था कि हम ही टोल टैक्स क्यों दे।

ब्यौहारी नगर परिषद अध्यक्ष राजन गुप्ता का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। देर रात टोल प्लाजा पर नेताजी ने ऐसा हंगामा मचाया कि कर्मचारियों के पसीने छूट गए।गालियों की बौछार और फिर हाईवे पर कुर्सी लगाकर बैठ गए नेताजी ने टोलकर्मियों का हाल बेहाल कर दिया। आरोप है कि भाजपा नेता होने का रसूख दिखाते हुए टोल टैक्स देने से साफ इनकार कर दिया। अब इस वायरल वीडियो पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

दरअसल, जैसे ही नेता जी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो टोल कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। देखते ही देखते टोल टैक्स से बचने के लिए नेताजी ने हाईवे पर हंगामा शुरु कर दिया। गुस्से में गालियों की बरसात की। कर्मचारियों को मनाना पड़ा, लेकिन नेताजी का तेवर था आसमान पर!” ब्यौहारी नगर परिषद अध्यक्ष राजन गुप्ता टोल प्लाजा पर रसूख दिखाते हुए बोले– हम ही क्यों दें टोल टैक्स?… देखते ही देखते सोशल मीडिया पर मचा बवाल!”

Leave a Reply

Next Post

थरूर का पाकिस्तान के लिए उमड़ा प्यार ! कहा- सऊदी-पाक डील पर ओवररिएक्ट न करे भारत”, भड़क गए सुरक्षा विशेषज्ञ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 सितंबर 2025। कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर बयान दिया है, लेकिन उनका “ ओवररिएक्ट न करें ” वाला रुख अब सवालों के घेरे में आ गया […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय