‘आक्रोश’ से ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ तक: फिर आमने-सामने होंगे अजय देवगन और जयदीप अहलावत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 25 सितंबर 2026। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी अब अपने अंतिम अध्याय ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे, जबकि जयदीप अहलावत अपराध शाखा के अधिकारी राजवीर सिंह तोमर की भूमिका निभा रहे हैं। विजय की बनाई कहानी और राजवीर की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश के बीच होने वाला टकराव फिल्म का अहम आकर्षण है।

जयदीप के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि वह कई वर्षों बाद अजय देवगन के साथ फिर काम कर रहे हैं। दोनों ने इससे पहले ‘आक्रोश’ में साथ काम किया था। अपने इस सफर को याद करते हुए जयदीप ने कहा कि यह उनके लिए पूरे सफर के एक चक्र के पूरा होने जैसा है। उन्होंने कहा, “मैं इसे सिर्फ बीते वर्षों की संख्या के रूप में नहीं देखता। मैं उस व्यक्ति के बारे में सोचता हूं जो ‘आक्रोश’ के समय था और उस व्यक्ति के बारे में जो मैं आज हूं। असली दूरी वहीं है।” जयदीप ने अजय के संयमित अभिनय और दृश्य व किरदार पर उनके भरोसे की भी तारीफ की। अभिषेक पाठक निर्देशित यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के कुशासन से टूटा भरोसा, सड़क के लिए दंतेश्वरी माई की शरण में जनता, दानपेटी से निकल रही अर्जियां -कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 25 सितंबर 202 6।   प्रशासनिक विफलता और संवेदनहीनता के कारण भाजपा सरकार पर जनता का भरोसा खोने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा से खबर आ रही है कि सड़क बनवाने के लिए जनता […]

You May Like

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन....|....छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, स्कूल बंद, परीक्षाएं रद्द....|....देशी कट्टा लहराकर राहगीरों को धमका रहा था युवक....|....शिकायतकर्ता ही निकली शराब तस्कर....|.... बागमती की उप धारा में नाव पलटी, 15 वर्षीय किशोरी लापता....|....गणेश विसर्जन आज: भोपाल में 1500 झांकियों के साथ निकलेगा चल समारोह....|....हिमाचल निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन....|....पर्वतीय जिलों में करवट लेगा मौसम....|....अमित शाह से मिले केशव मौर्य, 2027 के चुनाव और संगठनात्मक गतिविधियों पर हुआ मंथन....|....नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत को लेकर खोले पत्ते