भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना, मंत्री बोले- प्रभु से भी ज्यादा चलेंगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 18 अक्टूबर 2022। गहलोत सरकार में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चलेंगे। भगवान राम तो अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे। राहुल गांधी तो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल जाएंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंत्री परसादी लाल मीणा ने ये बयान सोमवार शाम चार बजे दौसा में दिया। वे लालसोट कस्बे के बगड़ी गांव में सीएचसी भवन सहित कई योजनाओं का शिलान्यास करने के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में वनवास के समय भगवान राम ने भी इतनी लंबी यात्रा नहीं की है। भगवान राम अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे। उससे भी ज्यादा राहुल गांधी की यह ऐतिहासिक पदयात्रा जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जाएगी। मंत्री ने कहा कि देश में जैसा माहौल है, सांप्रदायिकता का वातावरण बन गया है, उसमें राहुल गांधी देश जोड़ने का काम करने वाले हैं। इतनी लंबी पदयात्रा न कभी निकली और न आगे कोई निकाल पाएगा।

Leave a Reply

Next Post

शोपियां में टारगेट किलिंग: एलजी मनोज सिन्हा बोले- आतंकी इकोसिस्टम को कुचलने की सुरक्षाबलों को पूरी आजादी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 18 अक्टूबर 2022। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोपियां में गैर-कश्मीरी श्रमिकों की हत्या के मामले को बर्बर  बताया है। उन्होंने कहा कि इस बर्बर आतंकी हमले की शब्दों में निंदा करना ही काफी नहीं हो सकती। उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं