2022 में फेल रहे, 2027 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेरठ, 10 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर राजनीतिक दलों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) इस बार सूबे में पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने का दम भर रही है।

पार्टी की रणनीति और आगामी दौरों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं गर्म हैं कि 2022 विधानसभा चुनाव में मेरठ में पार्टी फेल रही थी, क्या इस बार ओवैसी का जादू चलेगा। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 14 नवंबर को मेरठ में चुनावी हुंकार भरेंगे। उनकी जनसभा नौचंदी मैदान में तय की गई है। यह इस बार के विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पहली चुनावी रैली होगी।

ओवैसी ने सितंबर महीने से ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में वह मेरठ आ रहे हैं। इस जनसभा के जरिए ओवैसी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत का अहसास कराने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने की पूरी कोशिश करेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आगामी चुनाव के मद्देनजर एआईएमआईएम की आजाद समाज पार्टी (आसपा) के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। गठबंधन हुआ तो दोनों पार्टियों में किसके खाते में कौन सी सीट जाएगी, इसे लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि शहर और किठौर सीट एआईएमआईएम के खाते में जा सकती है।

2022 के चुनाव में प्रदर्शन
विधानसभा चुनाव-2022 के एआईएमआईएम ने मेरठ जिले की चार सीटों से अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे। चार प्रत्याशी वोटों में पांच हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे।

सीटप्रत्याशीवोट मिले
हस्तिनापुरविनोद कुमार4,290
सिवालखासरफत3,019
किठौरतसलीम अहमद4,833
मेरठ शहरइमरान अहमद3,038

पार्टी जल्द ही आधिकारिक घोषणा करेगी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम किन-किन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके बाद उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जाएगा। समाजवादी पार्टी सिर्फ मुस्लिम वोटों का इस्तेमाल करती है। एआईएमआईएम का मुख्य उद्देश्य भाजपा को हराना और सेक्युलर वोटों के बंटवारे को रोकना है ताकि समाज के हर वर्ग को उसका अधिकार मिल सके। शादाब चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता

Leave a Reply

Next Post

'यूरोपीय देशों पर हमला का हमारा कोई इरादा नहीं'

शेयर करेउप-विदेश मंत्री बोले- हमला हुआ तो जवाब देंगे इंडिया रिपोर्टर लाइव मॉस्को, 10 नवंबर 2026। रूस के उप-विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा है कि रूस का यूरोपीय देशों पर हमला करने का न तो कोई इरादा है, न योजना और न ही इसकी कोई वजह है। यूरोप में […]

You May Like

ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की सफाई....|....2027 में 28 हजार के पार जा सकता है निफ्टी....|....मुश्किलों में जेन्सेन हुआंग: एक दिन में 69.5 हजार करोड़ रुपए घटी दौलत....|....'यूरोपीय देशों पर हमला का हमारा कोई इरादा नहीं'....|....2022 में फेल रहे, 2027 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू?....|....यूपी में 6 की मौत: कौन सी लाश किसकी है? आग ने मिटाई पहचान....|....दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों के साथ गया किशोर....|....70 हजार शिक्षकों के एरियर्स पर सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट....|....निलंबित सीएसपी के इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी ने जारी किया वीडियो....|....नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं