कोरबा का कुख्यात बदमाश ‘आशु चुटैल उर्फ घोड़ा’ गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

चाकूबाजी और थार आगजनी कांड में बड़ा खुलासा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 01 अगस्त 2026। पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी आशु चुटैल उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। वहीं, थार वाहन आगजनी मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, आशु चुटैल उर्फ घोड़ा आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट और चोरी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे गुंडा-बदमाश सूची में शामिल करने और जिला बदर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी कोरबा को प्रस्ताव भी भेजा गया है।

पुरानी रंजिश में युवक पर किया था जानलेवा हमला
थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 526/2026 के अनुसार, 7 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे बुधवारी स्थित एक गुटखा दुकान के सामने पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने प्रार्थी का रास्ता रोक लिया। गाली-गलौज के बाद शराब पीने के लिए पैसे मांगे गए। विरोध करने पर आशु चुटैल ने हत्या की नीयत से युवक के पेट में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर स्टील का चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

थार आगजनी मामले में भी निकला आरोपी
थाना सिविल लाइन रामपुर के अपराध क्रमांक 524/2026 में दर्ज थार वाहन आगजनी मामले में पुलिस पहले ही दिव्य साहू को गिरफ्तार कर चुकी थी। विवेचना के दौरान इस मामले में भी फरार आरोपी आशु चुटैल उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल एक नाबालिग को भी विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अभिरक्षा में लिया गया है। इस प्रकरण में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Next Post

गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान

शेयर करेएम्बुलेंस नहीं मिलने पर संभाली जिम्मेदारी इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर, 01 अगस्त 2026। दंतेवाड़ा जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के बोदली गांव में एक गर्भवती महिला को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने पर सीआरपीएफ के जवान उसकी मदद के लिए आगे आए। जवानों ने न केवल एम्बुलेंस की व्यवस्था की, […]

You May Like

दारोगा भर्ती पर बवाल: बैरिकेड तोड़ विधानसभा के पास पहुंचे नाराज छात्र....|.... करोड़ों की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने ही रची साजिश; सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद....|....जंगल में गोहत्या की सूचना से मचा हड़कंप....|....सीजीपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व सीएम बघेल के ओएसडी रहे बोरघरिया के खाते में जमा मिले 66.64 लाख रुपये....|.... बाबा महाकाल की सवारी में अनधिकृत मुखौटों को लेकर बवाल....|....शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी के तलाक को मिली अदालती मंजूरी....|....एमपी-यूपी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे....|....जमानत मांगने पहुंचे थे निलंबित डीआईजी: सुप्रीम कोर्ट हो गया सख्त....|....रूस से तेल खरीदना पड़ेगा महंगा?....|....कभी भारत को तोड़ा था अब खुद टूटेगा ब्रिटेन