ऑपरेशन सिंदूर: ‘शूट करो’ और 314 किमी दूर ढेर हुआ टारगेट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 26 अगस्त 2026। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने एक इंटरव्यू में पहलगाम हमले के बाद भारतीय वायुसेना की तैयारियों और सैन्य अभियानों से जुड़ी कई बातें बताईं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायुसेना को लक्ष्य और साधन तय होने के बाद अभियान की योजना बनाने की पूरी परिचालन स्वतंत्रता दी गई थी। मिश्रा ने एस-400 द्वारा 314 किलोमीटर दूर लक्ष्य को मार गिराने, पाकिस्तान की ओर से एस-400 की स्थिति का पता लगाने के लिए जासूसों और स्लीपर सेल के इस्तेमाल तथा महिला पायलटों के कई अभियानों में शामिल होने का दावा किया। हाफिज सईद की मौजूदगी से जुड़े सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया। वहीं, किराना हिल्स को लेकर उन्होंने साफ कहा कि भारतीय हथियार कभी गलती से नहीं दागे गए, बल्कि जहां भी गए, उन्हें निशाना बनाकर ही दागा गया।

‘वायुसेना को मिली थी पूरी ऑपरेशनल आजादी
इंटरव्यू में यह पूछे जाने पर कि ऐसी परिस्थितियों में वायुसेना को कितनी कार्रवाई की छूट मिलती है, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि कोई पाबंदी नहीं थी। यह फैसला सेना पर छोड़ दिया गया था कि वह युद्ध किस तरह लड़ेगी। उन्होंने कहा,’बात बहुत साफ थी। हमने आपको लक्ष्य बता दिया है, साधन आपके पास हैं। आप खुद तय करें कि इसे कैसे करना है। आपको सरकार से बार-बार पूछने की जरूरत नहीं है।

एयर फोर्स स्टेशन के पास हमले से बढ़ा तनाव
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब पाकिस्तान ने एयर फोर्स स्टेशन के अंदर एक अस्पताल और उसके पास बने एक नागरिक कार्यालय को निशाना बनाकर हथियार दागा। यह जीपीएस से निर्देशित हथियार था। इसके बाद भारत ने उन्हें सबक सिखाने का फैसला किया। मिश्रा ने कहा कि इसका साफ संदेश था कि भारत पाकिस्तान में कहीं भी और किसी भी जगह हमला करने की क्षमता रखता है और पाकिस्तान उसे रोक नहीं पाएगा।

एस-400 ने 314 किलोमीटर दूर लक्ष्य को मार गिराया
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने एक तरह का विश्व रिकॉर्ड बनाया। कार्रवाई के दौरान उनके एस-400 से जुड़े अधिकारी ने उनसे पूछा, शूट करें? और मैंने जैसे ही कहा कि हां शूट करो एस-400 ने 314 किलोमीटर दूर लक्ष्य को मार गिराया।

एस-400 की लोकेशन पता करने के लिए जासूसों का दावा
मिश्रा ने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान और उसके बाद भी पाकिस्तान ने एस-400 की लोकेशन का पता लगाने के लिए भारत में जासूस तैनात किए थे। लेकिन जब वह यह काम नहीं कर पाए तो पाकिस्तान ने अपने स्लीपर सेल को सक्रिय कर दिया था।

क्या वहां कोई हाई-वैल्यू टारगेट मौजूद था?
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगा था कि उस स्थान पर कोई बेहद महत्वपूर्ण लक्ष्य मौजूद था, तो उन्होंने जवाब दिया,’हां, बिल्कुल। 100 प्रतिशत पक्की जानकारी थी।’ जब उनसे विशेष रूप से पूछा गया कि क्या वहां हाफिज सईद मौजूद था, तो उन्होंने कहा,’मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन…’ 

‘भारत के मोस्ट वांटेड पर एक महिला ने बम गिराया’
एयर मार्शल मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर में महिला पायलटों की भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,’भारत के ‘मोस्ट वांटेड’ पर एक महिला ने बम गिराया। यह देखकर मुझे लगा कि हमारी महिलाएं भी आप पर बम गिरा सकती हैं।’ उन्होंने बताया कि महिला पायलटों ने केवल एक मिशन नहीं किया, बल्कि एक से अधिक मिशनों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 10 तारीख को भी उन्होंने दोबारा मिशन किया और जिन पायलटों ने पहले दिन मिशन किया था, उन्हीं पायलटों ने 10 तारीख को भी मिशन किया।

किराना हिल्स का जिक्र कैसे आया?
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे किराना हिल्स का जिक्र किए जाने को लेकर सवाल पूछा गया, तो मिश्रा ने कहा कि मुझे सच में नहीं पता कि किराना हिल्स का मामला कहां से आया। लेकिन युद्ध के दौरान कोई भी हमला गलती से नहीं किया जाता। इसके पीछे कई लोगों की मेहनत होती है। 

क्या गलती से ब्रह्मोस वहां चली गई थी?
इस सवाल के जवाब में मिश्रा ने कहा,’हमारा कोई भी हथियार गलती से कहीं नहीं गया। जहां भी वह गया, उसे वहीं निशाना बनाकर दागा गया था।’  

Leave a Reply

Next Post

फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘अवेंजर्स एंडगेम’

शेयर करेडूम्सडे से होगा खास कनेक्शन इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 26 अगस्त 2026। 2019 में रिलीज हुई ‘अवेंजर्स एंडगेम’ ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। अब फिल्म को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में कुछ […]

You May Like

पीएम आवास की किस्त में गड़बड़ी का आरोप....|....एकलव्य विद्यालय के 3 विद्यार्थियों ने NEET में लहराया परचम....|....दुर्ग-रायगढ़ के बीच 27 अगस्त से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन....|....ठेकेदारों के सिंडिकेट पर कार्रवाई: 125 करोड़ के टेंडर निरस्त....|....योगी सरकार का बेटियों को तोहफा....|....सेरेना विलियम्स का कमबैक रहा अधूरा....|....तिब्बत में फटे ग्लेशियर से नेपाल में तबाही....|....फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘अवेंजर्स एंडगेम’....|....ऑपरेशन सिंदूर: ‘शूट करो’ और 314 किमी दूर ढेर हुआ टारगेट....|....चुनाव से पहले सपा का बड़ा एलान