कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में 75 प्रतिशत के साथ जिला दूसरे स्थान पर

indiareporterlive
शेयर करे

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी बधाई

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 25 सितम्बर 2020 । जिले में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर पूरे राज्य में दूसरे नंबर पर है। राज्य शासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजों की रिकवरी दर में बेमेतरा जिला अव्वल है, तो 75 प्रतिशत रिकवरी दर के साथ बिलासपुर जिला दूसरे स्थान पर है। इस अहम उपलब्धि का श्रेय कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने डॉक्टरों की टीम एवं पूरे सिस्टम को दिया है, साथ ही जनता की भी अहम भूमिका बतायी है ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना मरीजों की संख्या के साथ ही ठीक हुए मरीजों से संबंधित आंकड़े जारी किए गए हैं जिसके अनुसार जिले में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 75 प्रतिशत है एवं जिला इस सूची में दूसरे स्थान पर है। जिले में 23 सितंबर की स्थिति में 6239 मरीजों में से 2019 मरीज अस्पताल से एवं 2637 मरीज होम आइसोलेशन से ठीक हुए हैं।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर ने खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय पूरे सिस्टम को दिया है, उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि डॉक्टर्स के अथक परिश्रम का परिणाम है। सरकारी एवं निजी अस्पताल भी अपना सम्पूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ कार्य किया है जिसके सकारात्मक परिणाम अब आने लगे हैं। इसके अलावा उन्होंने पुलिस एवं आम जनता का भी इस उपलब्धि के लिए आभार माना है। कलेक्टर ने कहा कि आने वाले समय में और बेहतर काम करना है।

Leave a Reply

Next Post

कोविड-19 मरीजों के मानसिक स्वास्थ्यगत समस्याओं के निवारण के लिए हर जिले में जारी किए जाएंगे फोन नम्बर

शेयर करेस्वास्थ्य सेवाओं के संचालक ने की कोविड केयर सेंटरों और होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों के कांउसिलिंग व्यवस्था की समीक्षा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 25 सितम्बर 2020। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़ ने प्रदेश के कोविड अस्पतालों, कोविड केयर सेंटरों और होम आइसोलेशन में इलाज करा […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस