‘टाइगर 3’ से जारी हुआ सलमान का नया लुक, आंखों में तेज और हाथों में जंजीर पकड़े नजर आए भाईजान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 13 अक्टूबर 2023। बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टाइगर 3’ का टीजर जारी होने के बाद से ही फैंस के बीच चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच फिल्म के ट्रेलर की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म से सलमान खान का इंटेंस लुक जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान बहुप्रतीक्षित ‘टाइगर 3’ लाने के लिए तैयार हैं, और ट्रेलर रिलीज से पहले, निर्माताओं, यशराज फिल्म्स ने एक नई तस्वीर जारी की है, जिसमें आगामी फिल्म से रॉ एजेंट टाइगर बन सलमान खान नजर आ रहे हैं। इस नए लुक में भाईजान हाथों में जंजीर लिए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को साझा करते हुए सलमान खान ने लिखा, 16 अक्तूबर को आ रहा है टाइगर का ट्रेलर दोपहर 12 बजे। सभी लोग अपने कैलेंडर मार्क कर लें। इस दिवाली सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रहा है।

फैंस की मिल रही है सकारात्मक प्रतिक्रिया

सलमान का यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी भाईजान के नए लुक पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। वहीं, पिछले दिनों कटरीना के लुक ने भी फैंस को काफी उत्साहित कर दिया था। भाईजान के नए लुक पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘मैं तो फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए काफी उत्साहित हूं। ‘दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाईजान की यह फिल्म सुपर डुपर हिट होने वाली है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘सलमान खान का लुक कितना खतरनाक लग रहा है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बात करें फिल्म ‘टाइगर 3’ की तो सलमान अपनी पिछली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के बाद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हैं। अभिनेता के लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अब देखना है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन कर पाएगी। हालांकि, भाईजान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी

Leave a Reply

Next Post

स्टीव स्मिथ ने एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 13 अक्टूबर 2023। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने गुरुवार को महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया, और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देश के सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। स्मिथ लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी टीम के आईसीसी क्रिकेट […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक