‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ में संजय-महिमा की नई जोड़ी छाएगी

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 18 नवंबर 2025। सोशल मीडिया पर संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की शादी वाली तस्वीरों ने खूब हलचल मचाई, हर कोई यही सोच रहा था कि क्या सच में ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब राज़ खुल चुका है! ये सब उनकी आगामी फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ के प्रमोशन का हिस्सा था, जिसका पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।

पोस्टर में दोनों एक खूबसूरत हिल स्टेशन पर आमने-सामने बैठे हैं, संजय के हाथ में “सेकंड इनिंग्स” नाम की किताब और महिमा के बैग पर लिखा “जस्ट मैरिड” फैंस को रोमांचित कर रहा है। सिद्धांत राज सिंह निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी को बनारस में फिल्माया गया है। निर्माता एकांश बच्चन कहते हैं, “ये फिल्म उम्मीद और नए रिश्तों को मनाने का एक जश्न है।”

दूसरा मौका, एक नई उम्मीद

19 दिसंबर 2025 को रिलीज हो रही यह फिल्म यह संदेश देती है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती और ज़िंदगी का दूसरा मौका अक्सर सबसे खूबसूरत होता है।

Leave a Reply

Next Post

गोदरेज की डिजिटल सतर्कता से घर की सुरक्षा का नया युग

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 नवंबर 2025। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के लॉक्स एंड आर्किटेक्चरल सॉल्यूशंस (एलएएस) ने अपने फ्लैगशिप अभियान ‘हर घर सुरक्षित’ के 9वें वर्ष में प्रवेश करते हुए इसके तहत नई पहल ‘एक्सिडेंटल इन्विटेशन’ ऐप लॉन्च की है। यह अभिनव डिजिटल टूल सोशल मीडिया […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस