बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित

Indiareporter Live
शेयर करे

एग्रीस्टैक पंजीयन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बलरामपुर, 29 जुलाई 2026। जिले में शासन की प्राथमिकता वाली एग्रीस्टैक पंजीयन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने में लापरवाही बरतने पर बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने बड़ी कार्रवाई की है। विकासखंड वाड्रफनगर के चलगली क्षेत्र में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कौशल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं और कृषि व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम चलगली और इंजानी स्थित लोक सेवा केंद्रों का निरीक्षण कर एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति और प्रक्रिया की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के एग्रीस्टैक पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित तहसीलदार से निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले पंजीकृत किसानों की संख्या पूछी। समीक्षा में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एग्रीस्टैक पंजीयन में लापरवाही बरतने के लिए संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा। निर्देश के बाद देर शाम चलगली क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कौशल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को योजनाओं का समय पर लाभ दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत

शेयर करेपोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा इंडिया रिपोर्टर लाइव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 जुलाई 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के सेमरदर्री (सिंगारबहरा) गांव में जहरीले जंतु के काटने की आशंका में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मरवाही पहुंचने से […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस