दिसंबर में इस दिन हो सकती है ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक, लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर होगा जोर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 दिसंबर 2023। आगामी लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए और भाजपा का मुकाबला करने के लिए गठित विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की अगली बैठक दिसंबर के तीसरे हफ्ते में हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन 17-20 दिसंबर के बीच यह बैठक होगी। इंडिया गठबंधन के घटक दल कई राज्यों में सीट बंटवारे पर तेजी से निर्णय लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं ताकि उम्मीदवारों को प्रचार करने और जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। संसद के शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन के फ्लोर नेताओं की बैठक हुई थी। गुरुवार को, टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले इंडिया गठबंधन के एकमात्र नेता थे।

ओ’ब्रायन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधि के रूप में समारोह में भाग लिया। रेवंत रेड्डी ने व्यक्तिगत रूप से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण वह समारोह में शामिल नहीं हो सकीं। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाग लिया।

संसद के शीतकालीन सत्र की रणनीति तय करने के लिए सोमवार सुबह हुई विपक्षी नेताओं की बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने सीट बंटवारे का मामला भी उठाया था। इंडिया गठबंधन की आखिरी बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में हुई थी। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (आई.एन.डी.आई.ए.) की समन्वय समिति की बैठक 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।

Leave a Reply

Next Post

नए सीएम का काउंटडाउन शुरू : सरोज पांडेय को सीएम चुनने बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, पर्यवेक्षक बनाकर भेजा…विधायक दल की बैठक जल्द

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 08 दिसंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है , पिछले तीन दिनों के काफी बैठकों के बाडी आज हाईकमान ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर दी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां