Election 2022: केजरीवाल की दिल्लीवालों से अपील- आप वीडियो बनाकर बताएं कि हमने क्या अच्छा किया, अच्छे प्रयास को मिलेगा ईनाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 जनवरी 2022। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव शुरू होने में ज्यादा समय नहीं रह गया है ऐसे में सभी सियासी पार्टियां अपने प्रचार के लिए नए-नए और अनोखे तरीके निकाल रहीं हैं। ऐसा ही एक अनोखा कैंपेन आम आदमी पार्टी ने सोमवार से शुरू किया है। आम आदमी पार्टी ने पांच राज्यों में चुनाव के लिए ‘एक मौका केजरीवाल को’ नाम से एक चुनावी अभियान की शुरुआत की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस कैंपेन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्लीवालों से अपील की है कि वह अपना एक वीडियो बनाएं जिसमें वह बताएं कि दिल्ली सरकार की किस योजना से उन्हें लाभ हुआ है, दिल्ली सरकार ने बीते सालों में क्या अच्छा काम किया है। ये बातें बताकर वह अन्य राज्यों के लोगों से अपील करें कि वह आम आदमी पार्टी को अपने राज्यों में एक मौका दें। केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवाले यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करें, जहां से आप कार्यकर्ता उस वीडियो को वायरल करेंगे। इस तरह सबसे ज्यादा वायरल होने वाले वीडियो को जिसने बनाया होगा उसके साथ केजरीवाल डिनर करेंगे।

केजरीवाल ने ये अपील भी की
केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से ये अपील भी की कि जिन चार राज्यों में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है अपना ये वीडियो वहां के अपने जानने वाले लोगों को व्हाट्सएप पर भी भेजकर उनसे आप को वोट देने की अपील करें। अगर आप चाहते हैं कि दिल्ली जैसी फ्री बिजली अन्य राज्यों को भी मिले, यहां जैसा एजुकेशन सिस्टम हर जगह का हो तो लोगों से आम आदमी पार्टी को एक मौका देने का अपील करें। सीएम ने आप के कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो जहां भी मिलें उन्हें वो लोग वायरल करें। केजरीवाल ने बताया कि जो वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होंगे उन 50 लोगों को वह चुनाव के बाद बुलाएंगे और उनके साथ डिनर भी करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि मैंने हमेशा ईमानदार से राजनीति की है और चुनाव में खर्च करने को उनके पास करोड़ों रुपये नहीं हैं तो वह चाहते हैं कि दिल्लीवाले उनका प्रचार करें।

Leave a Reply

Next Post

राजस्थान: सीएम गहलोत बोले- युवाओं को गुमराह कर रहीं कुछ ताकतें, देश में कम हो रही सहिष्णुता की भावना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 24 जनवरी 2022। देश में आज शांति और सद्भाव कायम करने की जरूरत है। अनेकता में एकता वाले इस मुल्क में कुछ ताकतें हमारे नौजवानों को गुमराह कर रही हैं। धर्म और जाति के आधार पर नई पीढ़ी को आपस में लड़ाने वाली इन […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल