बास्तील दिवस परेड: भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने किया अभ्यास, सिंधु रेड्डी मार्चिंग दल का करेंगी नेतृत्व

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 जुलाई 2023। 14 जुलाई को होने वाले बास्तील दिवस परेड में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंची भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने अभ्यास में भाग लिया। फ्रांस के इस राष्ट्रीय दिवस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। भारतीय वायुसेना ने ट्विटर पर अपनी टुकड़ी के फ्रांस पहुंचने और उसके अभ्यास के संबंध में जानकारी दी है। कहा, बास्तील दिवस पर होने वाले फ्लाईपास्ट में भारतीय वायुसेना के चार राफेल लड़ाकू विमान और दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमान भाग लेंगे।  वहीं, स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी 14 जुलाई को पेरिस में बास्तील दिवस परेड में भारतीय वायु सेना दल की कमान संभालेंगी। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि एमआई-17 पायलट रेड्डी ने हल्के हेलिकॉप्टर भी उड़ाए हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा,  सिंधु रेड्डी एक कुशल हेलीकॉप्टर पायलट हैं, उन्होंने अपनी सेवा में बड़े पैमाने पर अलौएट-III हेलीकॉप्टर भी उड़ाया है।

भारतीय वायु सेना की एक महिला हेलीकॉप्टर पायलट मार्चिंग दल का नेतृत्व करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी परेड में 68 सदस्यीय भारतीय वायुसेना दल का नेतृत्व करेंगी। एमआई-17 पायलट रेड्डी ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भी भारतीय वायुसेना के मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व किया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि त्रिसेवा दल के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना का मार्चिंग दल पेरिस में बास्तील दिवस परेड में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंच गया है। परेड में नौसेना दल में चार अधिकारी और 64 नाविक शामिल होंगे। दल का नेतृत्व कमांडर व्रत बघेल करेंगे। इस आयोजन में, भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्वदेश निर्मित फ्रंटलाइन विध्वंसक आईएनएस चेन्नई द्वारा भी किया जाएगा, जिसे 12 जुलाई से 16 जुलाई तक फ्रांस में तैनात किया जाएगा।

वहीं, सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व पंजाब रेजिमेंट द्वारा किया जा रहा है। पंजाब रेजिमेंट सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंटों में से एक है। इस रेजिमेंट के सैनिकों ने दोनों विश्व युद्धों के साथ-साथ स्वतंत्रता के बाद के ऑपरेशनों में भी भाग लिया है। दल के साथ राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट का बैंड भी है।

Leave a Reply

Next Post

शिमला में तीन की मौत, कुल्लू-मनाली में चार लोग बहे, 828 सड़कें बंद, 4686 ट्रांसफार्मर ठप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला 10 जुलाई 2023। हिमाचल प्रदेश में तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। शिमला जिले की ठियोग तहसील के पलवी गांव में सोमवार सुबह 11 बजे एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं