उप मुख्यमंत्री साव ने कांग्रेस प्रभारी बदले जाने पर कसा तंज, कहा- इससे नहीं होगा कोई लाभ, 11 की 11 सीटें जीतेगी भाजपा…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 24 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बदले जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे प्रदेश में कांग्रेस अप्रासंगिक हो रही है. प्रभारी बदलने से कोई लाभ नहीं होगा. आज कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है. 11 की 11 सीटें बीजेपी जीतेगी. नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार गठन के बाद पहली बार दिल्ली जाना हुआ. प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात हुई. भेंट के दौरान प्रदेश से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा हुई. केंद्र के सहयोग से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए काम करेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल का गठन करना और विभाग निर्धारित करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. जल्दी ही मंत्रियों के विभाग का आवंटन हो जाएगा. वहीं लोकसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों को मिले टारगेट पर कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है. जनता की इच्छा की पूर्ति के लिए ताकत से काम करेंगे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि मोदी विरोध के उत्साह में देश का विरोध करने में विपक्षी दल नहीं चूक रहे. विपक्ष देश के हितों को विपरीत काम कर रहा है. लोकसभा चुनाव में जनता कड़ा सबक सिखाने वाली है।

Leave a Reply

Next Post

देशभर में कोविड-19 के 334 नए मामले; केरल में 128 केस, एक की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 दिसंबर 2023। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले 24 घंटों में 128 कोरोनावायरस के नए मामले दर्ज किए गए। वहीं एक की मौत भी हो गई है। आज सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार देश […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग