देशभर में कोविड-19 के 334 नए मामले; केरल में 128 केस, एक की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 दिसंबर 2023। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले 24 घंटों में 128 कोरोनावायरस के नए मामले दर्ज किए गए। वहीं एक की मौत भी हो गई है। आज सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार देश में 334 सक्रिय मामले है, जिसमें 128 मामले केरल के हैं। इसी के साथ राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,000 हो गई है। पिछले 24 घंटों में केरल में एक की मौत के साथ तीन साल में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 72,063 हो चुकी है। वहीं इस दौरान 296 मरीजों को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अबतक राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 68,38,282 हो चुकी है।

मंगलवार को केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि अस्पताल इस संक्रमण से लड़ने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित है। 

Leave a Reply

Next Post

'सर्वे व्यवस्थित रूप से नहीं किया गया', येदियुरप्पा बोले- नए सिरे से जातिगत जनगणना कराए राज्य सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बंगलूरू 24 दिसंबर 2023। भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि उन्हें लगता है कि जाति जनगणना व्यवस्थित रूप से नहीं किया गया है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस सरकार से इसे एकबार फिर नए सिरे से सर्वेक्षण कराने और तथ्यों को जनता के सामने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक