टी-20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मुकाबलों में इन दो बड़ी टीमों से होगी टीम इंडिया की टक्कर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 सितम्बर 2021। यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप में अपने अभियान का आगाज करने से पहले दो वॉर्मअप मैचों में टीम इंडिया का सामना दो धाकड़ टीमों से होगा। कोहली की सेना पहले मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेंगी, जबकि दूसरे वॉर्मअप गेम में उसकी भिड़ंत आरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम से होगी। भारत को टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत को टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। 

विराट कोहली और इयोन मोर्गन की टीमें 18 अक्टूबर को पहले वॉर्मअप गेम में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। इसके बाद कंगारूओं से टीम इंडिया का सामना 20 अक्टूबर को होगा। दो बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना का फायदा कोहली की टीम को आगे टूर्नामेंट में मिलेगा। पाकिस्तान से पहला मैच खेलने के बाद 31 अक्टूबर को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी और 3 नवंबर को टीम की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी। टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। सूर्याकुमार यादव, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, सिलेक्टर्स ने शिखर धवन, पृथ्वी शॉ और युजवेंद्र चहल जैसे बड़े नामों को वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं दी है। 

भारत की विश्व कप की टीम में सबसे चौंकाने वाला नाम रविचंद्रन अश्विन का रहा, जिनको चार साल बाद टी-20 टीम में जगह दी गई। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में अपना बल्ले का दम दिखाने वाले ईशान किशन को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, इंग्लैंड की सरजमीं पर अपने प्रदर्शन से सनसनी फैलाने वाले शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को स्टैंड बाय में रखा गया है। तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की अनुभवी जोड़ी पर सिलेक्टर्स ने विश्वास दिखाया है। 

Leave a Reply

Next Post

राखी सावंत का 'आप' विधायक राघव चड्ढा पर पलटवार, बोली- 'मिस्टर मेरा नाम लिया तो तुम्हारा चड्ढा उतार दूंगी'

शेयर करेनई दिल्ली 18 सितम्बर 2021। बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी बेबाक बयानबाजी के चलते अक्सर खबरों में बनी रहती हैं, लेकिन अब पंजाब की राजनीति को लेकर राखी का नाम खासा चर्चा में हैं। हालांकि, राखी के कुछ न कहने और करने के बावजूद उनका नाम चर्चा में आ गया हैं। इस बार आम आदमी पार्टी (आप) […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल