‘हमारे पूर्वज अंग्रेजों से लड़े थे, लेकिन आपके…’, वोट जिहाद के बयान पर फडणवीस पर गरजे ओवैसी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 11 नवंबर 2024। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही। वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज होती जा रही है। अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर ‘वोट जिहाद-धर्मयुद्ध’ संबंधी टिप्पणी को लेकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि फडणवीस के (वैचारिक) पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के बजाय उन्हें प्रेम पत्र लिखे थे। ओवैसी ने ऐसी टिप्पणियों को लेकर चुनाव आयोग से भी सवाल किया।

संभाजीनगर के जिंसी में गरजे ओवैसी
ओवैसी ने एआईएमआईएम उम्मीदवार इम्तियाज जलील (औरंगाबाद पूर्व) और नासिर सिद्दीकी (औरंगाबाद मध्य) के समर्थन में छत्रपति संभाजीनगर के जिंसी इलाके में एक रैली को रविवार को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा विविधता की भावना के खिलाफ है। 

क्या बोले थे फडणवीस?
गौरतलब है, फडणवीस ने शनिवार को दावा किया था कि महाराष्ट्र में ‘वोट जिहाद’ शुरू हो गया है और इसका मुकाबला वोट के ‘धर्मयुद्ध’ से किया जाना चाहिए। उन्होंने धुले लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की मामूली हार का उल्लेख किया था। 

‘एक साथ मिलकर भी नहीं हरा सकते’
अब उपमुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद किया था और फडणवीस अब हमें जिहाद के बारे में सिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस एक साथ मिलकर भी मुझे बहस में नहीं हरा सकते।’

चुनाव आयोग पर उठाया सवाल
ओवैसी ने दावा किया कि ‘धर्मयुद्ध-जिहाद’ की टिप्पणी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में वोट, जिहाद और धर्मयुद्ध कहां से आ गया? आपने विधायकों को खरीदा; क्या हम आपको चोर कहें? फडणवीस जहां वोट जिहाद की बात करते हैं, वहीं उनके नायक अंग्रेजों को प्रेम पत्र लिख रहे थे, जबकि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने विदेशी शासकों से कोई समझौता नहीं किया।’

उन्होंने कहा, ‘हमने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने का तरीका बताया। जब उन्हें (भाजपा को) मालेगांव में (लोकसभा चुनाव के दौरान) वोट नहीं मिले तो उन्होंने (फडणवीस) वोट जिहाद की बात की। जब उन्हें वोट नहीं मिलते, तो वे इसे जिहाद कहते हैं। वे अयोध्या में हार गए। ऐसा कैसे हुआ?’

वह हमें जिहाद सिखाएंगे?: ओवैसी
उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद किया था, आपके नहीं। जिन फडणवीस के पूर्वजों ने अंग्रेजों को प्रेम पत्र लिखे, वह हमें जिहाद सिखाएंगे?’ एआईएमआईएम नेता ने कहा कि मोदी कहते हैं ‘एक हैं तो ‘सेफ’ हैं’ क्योंकि वे (भाजपा) इस देश की विविधता को खत्म करना चाहते हैं। ओवैसी ने हिंदूवादी संत रामगिरी महाराज के बयानों पर उठे विवाद का हवाला देते हुए कहा कि पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से 20 नवंबर को मतदान करने के लिए बाहर आने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘औरंगाबाद में हमारी जीत को भारत के लोग सलाम करेंगे।’

Leave a Reply

Next Post

विराट को लेकर पोंटिंग के बयान पर भड़के कोच गंभीर, बोला- रिकी का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना देना?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 नवंबर 2024। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली की फॉर्म को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के बयान की आलोचना की है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर ने सीनियर बल्लेबाजों विराट […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़