इंग्लैंड से करारी शिकस्त के बाद पीसीबी का बड़ा फेरबदल, रिटायर्ड अंपायर अलीम डार को मिली चयन समिति में जगह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुल्तान 11 अक्टूबर 2024। इंग्लैंड से मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बड़ा फेरबदल किया है। रिटायर्ड अंपायर अलीम डार को चयन समिति में शामिल किया गया है। इसके अलावा पूर्व टेस्ट खिलाड़ी आकिब जावेद और अजहर अली भी नई चयन समिति का हिस्सा होंगे। बता दें कि, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शान मसूद की टीम को पारी और 47 रनों से कभी न भूल पाने वाली हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 0-1 से बढ़त हासिल कर ली। अब टीम की नजर दूसरे मुकाबले पर है।

पाकिस्तान की नई चयन समिति में अलीम डार के अलावा आखिब जावेद, अजहर अली, हसन चीमा और असद शफीक शामिल हैं। डार पहले अंपायर हैं जिन्हें संन्यास के बाद बोर्ड की तरफ से यह जिम्मेदारी मिली है।

Leave a Reply

Next Post

मऊ में भीषण सड़क हादसा; सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, 3 लोगों की मौत; पांच घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मऊ 11 अक्टूबर 2024। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर हलधरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां