BCCI अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के (बीसीसीआई) अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को हल्के हार्ट अटैक के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की सूचना पीटीआई ने दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गांगुली की हालत अब स्थिर है और उन्हें निजी अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम वर्कआउट सेशन के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी और आज दोपहर दोबारा ऐसी समस्या के बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले आए।

सौरव गांगुली के अस्पताल में भर्ती होने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ”मुझे यह जानकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्का कार्डियक अरेस्ट आया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके तेजी से स्वास्थ्य में सुधार होने की कामना करती हूं। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।”

खेल जगत के वरिष्ठ पत्रकार बोरिया मजूमदार ने ट्वीट करते हुए लिखा, जब गांगुली जिम में थे तब उन्हें चक्कर आया और वे टेस्ट करवाने के लिए वुडलैंड्स अस्पताल गए। जब यह पता चला है कि गांगुली को हृदय संबंधी समस्या है तो अस्पताल ने डॉक्टर सरोज मंडल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय बोर्ड का गठन किया है जो उनका इलाज करेगा।

गांगुली के बड़े भाई स्नेहशीष गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली इस समय अस्पताल में हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गांगुली की एंजियोप्लास्टी हो गई है जबकि कुछ का कहना है कि यह शाम तक होनी है। फिलहाल पूर्व भारतीय कप्तान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। 48 साल के गांगुली का पिछले कुछ दिनों में काफी व्यस्त कार्यक्रम रहा था।

वह दिसंबर के आखिर में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में थे जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा स्थापित की गई थी। उल्लेखनीय है कि भारत के पहले विश्वकप विजेता कप्तान कपिल देव को गत 23 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। कपिल कुछ दिनों में ही स्वस्थ होकर गोल्फ के मैदान में लौटे थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री का रायगढ़ पहुंचने पर हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 2 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर संभाग के दौरे के तहत आज पहले दिन जिला मुख्यालय रायगढ़ पहुचे। साथ में कृषि मंत्री और रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे भी रायगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री का रायगढ़ के स्टेडियम हैलीपेड पर आगमन पर […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट