सऊदी अरब हादसा: अंतिम संस्कार के लिए मदीना जाएंगे मृतकों के परिजन, DNA जांच के बाद मिलेगा मृत्यु प्रमाण पत्र

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 19 नवंबर 2025। सऊदी अरब में हुए दुखद बस हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के लगभग 50 परिजन अंतिम संस्कार के लिए खाड़ी देश जाएंगे। तेलंगाना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मृतकों का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को होने की उम्मीद है। भारतीय तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए आंध्रप्रदेश से एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को सऊदी अरब पहुंचेगा। इस  दल की अगुवाई राज्यपाल जस्टिस  एस अब्दुल नजीर कर रहे हैं।

इनके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. अजहरुद्दीन के नेतृत्व में तेलंगाना सरकार की टीम अंतिम संस्कार की व्यवस्था समेत राहत कार्यों में समन्वय के लिए सऊदी अरब पहुंच गई है। अधिकारी ने कहा, पहचान से परे जल चुके शवों को सुरक्षित रखा गया है।

मृत्यू प्रमाण पत्र के लिए होगा डीएनए परीक्षण
मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए डीएनए परीक्षण किया जाएगा। सऊदी अरब जाने वाले परिजन से डीएनए नमूने का मिलान होने के बाद ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तेलंगाना सरकार के अलावा, सऊदी सरकार भी मृतक के परिजन को मुआवजा दे सकती है।

भारतीय मिशन ने मदीना में खोला कैंप कार्यालय
जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दुर्घटना में मारे गए भारतीयों के परिवारों की सहायता के लिए मदीना स्थित भारतीय हज तीर्थयात्री कार्यालय में कैंप कार्यालय स्थापित किया है। एक अलग पोस्ट में, मिशन ने कहा कि महावाणिज्य दूत फहद अहमद खान सूरी ने दुर्घटना में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति अब्दुल शोएब मोहम्मद से मुलाकात की, जिनका वर्तमान में मदीना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वाणिज्य दूतावास उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

Leave a Reply

Next Post

एसआईआर पर कांग्रेस का फिर हमला, खरगे बोले- आयोग साबित करे, भाजपा की छाया में काम नहीं कर रहा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 नवंबर 2025। कांग्रेस ने वोट चोरी  के अपने आरोपों  को और धार देते हुए कहा कि मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआई) प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग (ईसी) का रवैया बहुत ही निराशाजनक रहा। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग को […]

You May Like

ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडे और एके-47 बरामद....|....डल झील की खूबसूरती पर फिदा हुए विदेशी पर्यटक....|....आंगनवाड़ी सहायिका के बेटे ने पीएससी में गाड़ा झंडा....|....शादी के 20 घंटे बाद दूल्हा और दुल्हन की मिलीं लाश....|....दुर्गा पूजा 2026: मिनी बंगाल बनेगी काशी....|....उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान....|....मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया....|....कामकाजी दुनिया में महिलाओं की धमक....|....डिजिटल मार्केटिंग से शेयर बाजार तक, लिक्विड डिजिटल की बड़ी छलांग....|....भाजपा सरकार ‘एग्री स्टेक’ नहीं, किसानों के रास्ते में ‘डिजिटल स्पीड ब्रेकर’ लगा रही है ताकि धान कम खरीदना पड़े - कांग्रेस